Parineeti Chopra: गिरते-गिरते बचीं राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा, वायरल वीडियो में दिखा सबकुछ
Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने कजिन ब्रदर सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में नजर आई थीं। इस शादी में वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ पहुंची थीं। वहीं शादी समारोह से बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ भी उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
परिणीति चोपड़ा का वीडियो हुआ वायरल
आज यानी 13 फरवरी 2025 को परिणीति चोपड़ा मुंबई में स्पॉट हुई हैं। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ने शार्ट ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी। इस ड्रेस में वह काफी सुंदर लग रही थीं। हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

परिणीति चोपड़ा ऊप्स मोमेंट का हुईं शिकार
पैपराजी को परिणीति चोपड़ा ने जमकर पोज दिए थे और उनकी स्माइल ने लोगों का दिल भी जीत लिया है। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक बेहद एम्बेरेसिंग मोमेंट भी हो गया है। अब परिणीति चोपड़ा के ऊप्स मोमेंट का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
चलते-चलते लड़खड़ाईं परिणीति चोपड़ा
-परिणीति चोपड़ा के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह गिरते-गिरते बची हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी कार की तरफ जा रही होती हैं। रास्ता काफी खराब था। सड़क पर पत्थर पड़े हुए थे और परिणीति ने हील्स पहनी हुई थी।
-इस उबड़-खाबड़ रास्ते में परिणीति का बैलेंस बिगड़ जाता है। हील्स की वजह से वह बीच सड़क पर गिरने से बचती हैं। एक्ट्रेस का सड़क पर लड़खड़ाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। अच्छी बात तो ये है कि जैसे-तैसे एक्ट्रेस ने खुद को संभाल लिया था।
परिणीति चोपड़ा ने खुद को ऐसे संभाला
-आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने बेहद ग्रेसफुली तरीके से खुद को संभाल लिया था और कुछ बड़ा होने से रोक लिया था। अब परिणीति का वीडियो वायरल होने के बाद फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
-जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। सिंगर दलजीत दोसांझ और उनकी परफॉरमेंस को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। फिलहाल परिणीति कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications