Parineeti-Raghav Wedding: दिल्ली एयरपोर्ट पर दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा का गॉर्जियस लुक, उदयपुर में हुआ स्वागत
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 (रविवार) को शादी करने जा रहे हैं। गत 20 सितंबर 2023 से ही दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए जा चुके थे। ऐसे में अब ये कपल अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर के लिए रवाना हो चुका है। आज यानी 22 सितंबर की सुबह परिणीति चोपड़ा और उनके होने वाले पति राघव चड्ढा को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
24 सितंबर को परिणीति-राघव की शादी
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं आगामी 24 सितंबर को ये कपल राजस्थान के उदयपुर में द लीला पैलेस होटल में शाही तरीके से शादी के बंधन में बंधेगा। आगामी 23 सितंबर को 'द लीला पैलेस' में ही शादी की कई रस्में निभाई जाएंगी।

उदयपुर पहुंचे परिणीति और राघव
अपनी शादी के लिए उदयपुर जाने के लिए राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सुबह ही दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। दोनों का एयरपोर्ट लुक काफी बेहतरीन नजर आ रहा था। एयरपोर्ट से इस कपल की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि परिणीति चोपड़ा रेड कलर की स्टाइलिश जंप सूट में नजर आ रही हैं। जबकि उनके मंगेतर राजनेता राघव चड्ढा ब्लैक टीशर्ट और ब्लू डेनिम में दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट पर राघव चड्ढा काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications