Parineeti-Raghav Mehendi: परिणीति चोपड़ा के हाथों में सजी राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी, सामने आई पहली फोटो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली में परिणीति की मेहंदी सेरेमनी हुई जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।

Parineeti-Raghav Mehendi Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। अब दिल्ली में दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 19 सितंबर को परिणीति-राघव की मेहंदी सेरेमनी थी जिसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का मेंहदी फंक्शन दिल्ली में हुआ। जिसकी फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में कपल गुरुद्वारे में बैठा नजर आया। इस दौरान परिणीति के हाथों में राघव के नाम की मेंहदी सजी हुई नजर आई। एक्ट्रेस की ये तस्वीर एक फैन पेज द्वारा शेयर की गई है। ये तस्वीर देखकर फैंस का दिन बन गया।

parineeti Chopra

तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव बेहद सिंपल लुक में नजर आए। दोनों ही पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट में दिखे। एक तरफ राघव चड्ढा हाथ जोड़े हुए अपनी होने वाली पत्नी परिणीति में बैठे हैं। तो वहीं परिणीति के हाथों में राघव के नाम मेहंदी नजर आई। दोनों ने पूरे परिवार की मौजूदगी में वाहेगुरू का आशीर्वाद लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहंदी सेरेमनी के बाद दोनों अपने परिवार वालों के साथ राजस्थान के उदरपुर के लिए रवाना होंगे। जहां 23 सितंबर से शादी के सभी फंक्शन शुरू होंगे। इस दिन परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी तो वहीं राघव के सर पर सेहरा सजेगा। इसके बाद अगले दिन 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे और शाम 6 बजे एक्ट्रेस की विदाई हो जाएगी। बता दें कि ये शादी दोपहर में होगी। जिसमें परिवार समेत कुछ खास लोग शामिल होंगे। हालांकि परिणीति और राघव ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा है दोनों ने अब तक अपनी वेडिंग को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया। फिलहाल कपल के इस बिग डे को लेकर तमाम तरह के अपडेट्स आ रहे हैं।

बता दें कि, परिणीति और राघव काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को पहली बार एक डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद से डेटिंग रूमर्स की खबरें आने लगी। इसके बाद दोनों ने 13 मई 2023 को सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। ये फंक्शन दिल्ली में हुआ था जिसमें परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+