Parineeti-Raghav Wedding: दिल्ली से उदयपुर पहुंचे मेकअप आर्टिस्ट-फोटोग्राफर, ये खास लोग शादी में होंगे शामिल

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Marriage: आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 (रविवार) को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से शादी करने वाले हैं। गत 20 सितंबर 2023 से ही दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए जा चुके थे। ऐसे में अब ये कपल अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुका है। उदयपुर एयरपोर्ट पर इस कपल का भव्य रूप से स्वागत भी किया गया है। शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर 100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। होटल की पूरी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

परिणीति चोपड़ा के लिए दिल्ली से आए मेकअप मैन
परिणीति चोपड़ा को दुल्हन के रूप में तैयार करने में मदद करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट और मेहंदी टीम दिल्ली से उदयपुर पहुंची है। इसके अलावा 12 से ज्यादा प्राइवेट फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर भी शादी के यादगार पलों को कैद करने के लिए खासतौर पर दिल्ली से उदयपुर आए हैं।

Parineeti Chopra

शादी समारोह में शामिल होंगे ये खास मेहमान
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कई हाई प्रोफाइल मेहमानों के उदयपुर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इस शाही शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा देश के अन्य राजनेता भी शामिल होंगे।

23 सितंबर को उदयपुर पहुंचेंगी प्रियंका चोपड़ा
खबर है कि दिल्ली और पंजाब के सीएम आगामी 23 सितंबर 2023 (शनिवार) को उदयपुर पहुंचेंगे। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी 23 सितंबर को ही शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचेंगी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और उनकी बेटी मालती मैरी इस समारोह में शामिल होंगी या नहीं इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

ये है शादी की हाई प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हो सकते हैं। ये शादी काफी प्राइवेट तरीके से होगी जिसमें परिणीति और राघव के घरवाले, रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे।

'द लीला पैलेस' में ऐसे होगी मेहमानों की एंट्री
आपको बता दें कि परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के होटल 'द लीला पैलेस' में होगी। इस होटल में जाने के लिए दूधतलाई में एक घाट है। शादी में पहुंचने वाले मेहमानों को जेटी के जरिए ही होटल तक पहुंचाया जाएगा। खबर है कि आगामी 23 और 24 सितंबर को शादी के लिए पूरा होटल बुक कर लिया गया है। इस बीच अलग-अलग घाटों से वहां जाने की व्यवस्था की गई है। वहीं कुछ मेहमानों को उदयविलास और सिटी पैलेस की जेटी से भी द लीला पैलेस तक पहुंचाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+