Parineeti-Raghav Marriage: होटल के इस महाराजा सुइट में होगी शादी, मेहमानों को परोसे जाएंगे ये खास फूड आइटम्स
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी आगामी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में काफी रॉयल तरीके से होने वाली है। आज सुबह ही कपल अपनी शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुका है। उदयपुर एयरपोर्ट पर इस कपल का भव्य रूप से स्वागत भी किया गया है। शादी के लिए कार्यक्रम स्थल पर 100 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। गत 20 सितंबर 2023 से ही दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू किए जा चुके थे। वहीं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार वाले भी उदयपुर पहुंच चुके हैं।
10 लाख रुपए के महाराजा सुइट में होगी शादी
होटल सूत्रों के अनुसार परिणीति चोपड़ा की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वह एरिया पूरी तरह से कांच का बना हुआ है। जिस महाराजा सुइट में परिणीति और राघव की शादी का आयोजन किया गया है उसका एक रात का किराया करीब 10 लाख रुपए है। ये महाराज सुइट 3500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल में शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरें बुक किए गए हैं। खबर है कि आगामी 23 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी का आयोजन किया गया है।

23 सितंबर की शाम को होगी संगीत सेरेमनी
23 सितंबर की शाम को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया है। संगीत पर 90 के दशक के बॉलीवुड गानों की थीम रखी गई है। वहीं आगामी 24 सितंबर 2023 को दूल्हेराजा राघव चड्ढा की दोपहर 1 बजे सेहराबंदी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बारात का प्रस्थान होगा। राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल द लीला पैलेस पहुंचेंगे। वहीं 24 सितंबर को शाम 4 बजे कपल के फेरे का आयोजन किया गया है। इसी दिन शाम 6 बजे विदाई होगी और रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर का आयोजन किया गया है।
शादी में परोसे जाएंगे पंजाबी फूड आइटम्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी के लिए देश के कई जाने-माने शेफ को इन्वाइट किया गया है ताकि पंजाबी जायके में शानदार आइटम तैयार किए जा सकें। शादी के फूड मेन्यू में ज्यादातर पंजाबी फूड आइटम्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई हैं। मेहमानों के होटल पहुंचने पर वेलकम ड्रिंक्स और पंजाबी स्नैक्स को भी मेन्यू में एड किया गया है। खबर है कि सभी मेहमानों का स्वागत मेवाड़ी स्टाइल में घूमर डांस के साथ किया जाएगा। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने पति हिमालय के साथ परिणीति की शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
'द लीला पैलेस' में ऐसे होगी मेहमानों की एंट्री
आपको बता दें कि परिणीति और राघव की शादी उदयपुर के होटल 'द लीला पैलेस' में होगी। इस होटल में जाने के लिए दूधतलाई में एक घाट है। शादी में पहुंचने वाले मेहमानों को जेटी के जरिए ही होटल तक पहुंचाया जाएगा। खबर है कि आगामी 23 और 24 सितंबर को शादी के लिए पूरा होटल बुक कर लिया गया है। इस बीच अलग-अलग घाटों से वहां जाने की व्यवस्था की गई है। वहीं कुछ मेहमानों को उदयविलास और सिटी पैलेस की जेटी से भी द लीला पैलेस तक पहुंचाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications