सगाई के लिए दिल्ली रवाना हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा! इस दिन एक दूसरे को पहनाएंगे 'इंगेजमेंट रिंग'

सगाई के रूमर्स के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया। दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे।

Parineeti Chopra

Parineeti-Raghav In Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों को सबसे पहले मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद से लव अफेयर को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसके बाद से ये कपल लगातार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जा रहा है।

सगाई के लिए दिल्ली रवाना हुए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
खबरों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 13 मई को दिल्ली में सगाई होगी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। अब सगाई के रूमर्स के बीच परिणीति और राघव को एकसाथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए।

दिल्ली में शुरू हुई तैयारी
मुंबई एयरपोर्ट राघव चड्ढा की होने वाली दुल्हन परिणीति चोपड़ा लाल रंग के कपड़ों में नजर आईं। एक्ट्रेस इस सिंपल लुक में काफी खुबसुरत लग रही थीं। वहीं दूसरी तरफ राघव चड्ढा ने काली शर्ट और पैंट पहनकर सिंपल लग रहे थे। खबरों के मुताबिक, फिलहाल दिल्ली में दोनों की सगाई की तैयारी चल रही है। हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं सामने आया।

कब होगी शादी?
फिलहाल परिणीति औऱ राघव दिल्ली पहुंच चुके हैं। इन दोनों की सगाई में करीब 150 क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को इनवाइट किया गया है। माना जा रहा है कि सगाई के बाद दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन इस साल अक्टूबर में सात फेरे लेंगे।

लगातार साथ किए जा रहे स्पॉट
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के लव अफेयर की खबरें इस साल की शुरूआत से उड़ रही हैं। दोनों को अब तक कई बार पैपराजी द्वारा साथ में स्पॉट किया गया। हाल ही में एक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दोनों साथ नजर आए थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईँ। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर राघव और परिणीति कब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+