Parineeti-Raghav Roka: इस महीने होगा परिणीति-राघव का रोका? डेट फिक्स करने में व्यस्त परिवार
जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड में शहनाई बजने वाली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के डेटिंग रूमर्स के बीच अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही रोका सेरेमनी करने वाले हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Roka: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों डेटिंग रूमर्स की वजह से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों को जब से मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया तभी से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। हालांकि अब तक इस पर परिणीति और राघव चड्ढा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इस बीच एक्ट्रेस के करीबी दोस्त ने दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।
एक्ट्रेस के दोस्त ने किया खुलासा
डेटिंग रूमर्स की खबरों के बीच हाल ही में आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर दोनों को बधाई देकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। जिसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा के एक करीबी दोस्त ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक मीडिया संस्थान के मुताबिक, दोस्त ने यह खुलासा किया है कि परिणीति और राघव का परिवार एक-दूसरे से मिल सकता है।

जल्द रोका करेंगे परिणीति-राघव
खबरों के मुताबिक, दोनों परिवारो की मीटिंग में परिणीति और राघव के रोके से संबंधित बात की जाएगी। यानी की अब जल्द ही दोनों के इस सीक्रेट रिलेशनशिप पर मुहर लग सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि दोनों जल्द ही रोके की डेट फिक्स करेंगे। हालांकि किस तारीख को रोका होगा इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। लेकिन, अगर दोस्त की माने तो दोनों के परिवार वाले इस पर अभी विचार कर रहे हैं।

इस महीने की निकलेगी तारीख
रिपोर्ट के मुताबिक चोपड़ा फैमिली के क्लोज फ्रेंड ने ये भी कहा, 'परिवार जल्द ही कोई तारीख निकालने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसी तारीख की तलाश में हैं जो इस महीने या अगले महीने अप्रैल की शुरुआत में हो सकती है।" सूत्र ने यह भी कहा कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों फिलहाल आगे की प्लानिंग में व्यस्त हैं।
Recommended Video


सोशल मीडिया पर हो रहे अफेयर के चर्चे
इससे पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों को एक लंच डेट पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से डेटिंग की अफवाह को जोर मिला। जब इस मामले में राघव चड्ढा से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने ब्लश करते हुए कहा कि, 'प्लीज राजनीति पर सवाल करिए परिणीति चोपड़ा पर नहीं'। खैर अब दोनों कब अपने इस सीक्रेट रिलेशनशिप का खुलासा करेंगे इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications