सगाई सेरेमनी में परिणीति चोपड़ा के पापा हो गए थे इमोशनल, पिता के रोने की तस्वीर हुई वायरल

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: एक फोटो में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा आंसू बहाते नजर आ रहे हैं। पिता के इमोशनल होने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

parineeti chopra

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने ही में सगाई कर ली है। गत 13 मई को ही दिल्ली के कपूरथला हाउस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस सेरेमनी में इस कपल के परिवार वाले और करीबियों ने हिस्सा लिया था। प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में दिल्ली पहुंची थीं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें से एक तस्वीर में परिणीति के पिता भावुक होकर अपने आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

परिणाति चोपड़ा की सगाई की तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और आदित्य ठाकरे जैसे कई राजनेता भी पहुंचे थे। सगाई के दिन भी परिणीति चोपड़ा ने पति राघव के साथ अपनी सगाई की कुछ प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लिखा था- सब कुछ जिसके लिए मैंने प्रार्थना की..मैंने हां कहा। अब परिणीति ने अपनी सगाई की कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी को दिया धन्यवाद
परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई से कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी को धन्यवाद दिया है। इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा है- अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी पवित्र उपस्थिति हमारे लिए सब कुछ थी।

परिणीति के पापा हुए इमोशनल
वहीं एक फोटो में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा आंसू बहाते नजर आ रहे हैं। पिता के इमोशनल होने वाली ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- बैकग्राउंड में पापा का आंसू आना हाइलाइट है। इस बीच, सहज चोपड़ा, सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी और परिणीति के खास दोस्तों ने भी इस पोस्ट पर दिल के इमोजीस सेंड किए हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+