Parineeti-Raghav: कंफर्म हुई राघव-परिणीति की सगाई की डेट! इस दिन एक-दूसरे को पहनाएंगे इंगेजमेंट रिंग

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा लगातार रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब दोनों की सगाई की तारीख सामने आ चुकी है।

Raghav Chadha

Raghav-Parineeti Engagement Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पहले डिनर और फिर लंच पर दोनों साथ नजर आए जिसके बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गईं।

सगाई की तारीख पक्की
दोनों सितारों की तरफ से अब तक रिश्ते की खबरों पर मुहर नहीं लगी है। लेकिन, आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई दी जिसके बाद ये बात कंफर्म हो गई कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। इस बीच अब परिणीति और राघव की इंगेजमेंट की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं।

Parineeti Chopra

इस दिन पहनाएंगे रिंग
पहले खबरें आ रही थीं कि, दोनों की सगाई अप्रैल के पहले हफ्ते में हो जाएगी। लेकिन, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, परिणीति और राघव इस महीने यानी 10 अप्रैल को सगाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों की सगाई दिल्ली में होगी जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। इस इंगेजमेंट के बाद माना जा रहा है दोनों अपना रिश्ता ऑफिशियल कर देंगे।

दिल्ली में होगी सगाई
खबरों की मानें तो इस इंगेजमेंट में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हाल ही में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह मीडिया से बचते हुए नजर आए। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है। बता दें कि परिणीति और राघव के डेटिंग के चर्चे मुंबई में डिनर और लंच डेट के बाद शुरू हुए। इसके बाद से दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+