दिल्ली के मोमोज का लुत्फ उठाती दिखीं परिणीति चोपड़ा, तस्वीर देख फैंस ने पूछा, 'राघव चड्ढा कहां हैं?'
आप नेता राघव चड्ढा संग सुर्खियों बटोर रहीं परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक नई तस्वीर शेयर की। जिसमें एक्ट्रेस दिल्ली के मोमो का आनंद लेती हुई नजर आईं।

Raghav Chadha Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा संग लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले दोनों को मुंबई में डिनर डेट करते हुए स्पॉट किया गया। जिसके बाद दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने दिल्ली आकर अपनी एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह मोमोज का आनंद लेती हुई नजर आईं।
परिवार संग दिल्ली पहुंची परिणीति चोपड़ा
बता दें कि, शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचने के बाद एक्ट्रेस ने मोमोज का स्वाद चखा। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'द बेस्ट फूड, बेस्ट लोगों द्वारा बनाया गया, मोमोज दाल मख्नी की तरह है। येस प्लीज तुरंत ऑर्डर करें। बाद में धन्यवाद कहना"।

फैंस कर रहे सवाल
इस तस्वीर में परिणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा नहीं नजर आ रहे। जिसके बाद से फैंस सवाल कर रहे हैं कि, राघव चड्ढा कहां है? एक ने लिखा, 'क्या शादी की डेट फिक्स होने वाली है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दिल्ली अपने ससुराल जाने की आदत अभी से डाल रही हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'राघव चड्ढा अभी से मिसिंग क्यों हैं।' फिलहाल एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
The BEST food, made by the best humans! 😍 Momos or some LIFE ALTERING dal makhni ? YES PLEASE. 💪
Order now, thank me later.@FatTigerIndia #TheOldDelhi pic.twitter.com/5EGVkFM5yn
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) March 30, 2023
दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर स्पॉट हुआ कपल
बता दें कि, डेटिंग की अफवाह के बीच एक बार फिर परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। पैप्स से बचते हुए परिणीति को जल्दबाजी में कार में अंदर बैठते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। राघव उनके साथ जा रहे थे और वह भी तेजी से कार के अंदर बैठ गए। इससे पहले दोनों को मुंबई में डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया। जिसके बाद से चारों-तरफ दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर है। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि, आखिर दोनों कब शादी की गुड न्यूज देंगे।












Click it and Unblock the Notifications