VIDEO: हुनरबाज के सेट पर तेज-तेज से रोने लगीं परिणीति चोपड़ा, करण ने करवाया चुप, ये थी वजह
नई दिल्ली, 26 दिसंबर: कई हिट फिल्में देने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। वो फिल्म निर्माता करण जौहर और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ टैलेंट रियलिटी शो 'हुनरबाज' को जज कर रही हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो जारी हुआ, जिसमें परिणीति रोती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद करण जौहर ने उनको सांत्वना देते हुए चुप करवाया। (वीडियो नीचे)

प्रतियोगी ने बताया स्ट्रगल
हुनरबाज के प्रोमो में एक प्रतियोगी को हाई पोल पर डेयरडेविल स्टंट करते हुए दिखाया गया। उसके बैकग्राउंड में 'ऐ दिल है मुश्किल' गाना बज रहा था। इसके बाद प्रतियोगी ने मुंबई में अपने संघर्ष के दिनों की बातें शुरू कर दीं। उन्होंने बताया कि जब वो मुंबई आए थे, तो उनके पास रहने की जगह नहीं थी, इस वजह से उनको पेड़ों के नीचे रहना पड़ा। उन्हें ये उम्मीद थी कि कोई खाना या पैसा देगा, इससे वो वापस घर जा सकेंगे।

करण ने भी शेयर किया वीडियो
प्रतियोगी की ये बातें सुनकर परिणीति फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जो बहुत सच्चे लोग होते हैं ना, मेरा दिल टूट जाता है। इसके बाद करण जौहर ने उन्हें सांत्वना दी और वो चुप हो गईं। वहीं इस शो में भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ होस्ट कर रही हैं, जिस वजह से शो में हंसी का भी तड़का लग रहा है। करण ने भी एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने उसके साथ लिखा कि देश भर में प्रतिभा के लिए खुला मंच, पहले जैसा कुछ नहीं।

सिजलिंग अवतार में परिणीति
वहीं दूसरी ओर परिणीति ने फिल्मफेयर के लिए एक शानदार फोटोशूट कराया, जिसमें वो ब्रालेस हैं। उनका ये सिजलिंग अवतार देख उनके फैंस के होश उड़ गए। उनकी ये तस्वीर मैग्जीन के दिसंबर के अंक के साथ आएगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसे पोस्ट किया है, जहां पर जमकर लाइक्स आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications