शादी में छाता लेकर डांस कर रही थीं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा ने कर दिया ऐसा काम कि वायरल हो गया वीडियो
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Video: आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने गत 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के तुरंत बाद ही उसी दिन रात को उदयपुर में रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया था जिसमें परिणीति के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया है। इसके बाद 25 सितंबर को ये कपल दिल्ली पहुंच चुका है। फिलहाल परिणीति दिल्ली में अपने ससुराल में हैं। इसी बीच कपल का एक प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
24 सितंबर को हुई परिणीति-राघव की शादी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन बनीं परिणीति चोपड़ा और दूल्हेराजा राघव चड्ढा एक छाते के नीचे डांस करते हुए और स्टेज पर एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि गत 24 सितंबर को पेस्टल रंग के शाही कपड़ों में लिपटे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में सात फेरे लिए थे। अब उनकी शादी का एक नया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

परिणीति-राघव का डांस वीडियो वायरल
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ये प्यारा कपल शादी के मंडप में छाता पकड़कर डांस कर रहा है और सफेद फूलों की सजावट के बीच गलियारे में एंट्री करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों अपनी शादी की ड्रेस में शानदार दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने एक कैमरा स्टैंड दिखाई दे रहा है, जिससे पता चल रहा है कि उनका ये डांस शादी के फोटोशूट का ही हिस्सा था।
शादी के तुरंत बाद हुआ रिसेप्शन
24 सितंबर को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में शादी के बाद, कपल ने रात में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था।। इसके बाद उनका रिसेप्शन लुक भी सामने आया था जिसमें परिणीति एक पिंक साड़ी में मैचिंग चूड़ा और अपनी शादी के गहनों से सजी हुईं बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनके पति राघव चड्ढा काले टक्सीडो सूट में हैंडसम लग रहे थे।
दिल्ली में हुआ परिणीति चोपड़ा का गृह प्रवेश
गत 25 सितंबर को ये कपल उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। दोनों ने उदयपुर एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी को जमकर पोज भी दिए थे। दिल्ली लौटते समय राघव ने सफेद रंग की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था जबकि नई दुल्हन परिणीति जीन्स और टॉप में नजर आई थीं। हालांकि परिणीति अपना मंगलसूत्र और पिंक कलर का चूड़ा फ्लॉन्ट कर रही थी। परिणीति इस दिन अपने ससुराल पहुंचीं जहां उनका गृह प्रवेश भी किया गया। खबर है कि राघव और परिणीति जल्द ही दो रिसेप्शन की मेजबानी और करेंगे जिसमें से एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में आयोजित होगा।












Click it and Unblock the Notifications