भाई की शादी से गायब दिखीं परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस के पोस्ट ने बढ़ाई चिंता, लिखा-'अपने हाल पर छोड़ दें'

Parineeti Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल से ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए मुंबई आई हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ सारे फंक्शन को एंजॉय कर रही हैं। लेकिन इस खास मौके पर परिणीति चोपड़ा सारे फंक्शन से गायब दिखीं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया।

परिणीति चोपड़ा, जो इस समय अपने शूटिंग कमिटमेंट्स में व्यस्त हैं। उन्होंने अपने कजिन सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी समारोह के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा, "हम वाकई उधार के वक्त पर हैं। उन लोगों को चुनो जो तुम्हें चुनते हैं, और बाकी सबको को जाने दो।"

Parineeti Chopra

जबकि प्रियंका चोपड़ा मुंबई में शादी समारोह का हिस्सा बनीं और अपनी शानदार फ्लोरल गाउन में छा गईं। लेकिन परिणीति की गैरमौजूदगी पर फैंस ने ध्यान दिया। हालांकि, परिणीति के माता-पिता प्रियंका, मधु चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा के साथ शादी के समारोह में शामिल हुए थे।

फैंस परिणीति की गैरमौजूदगी को लेकर फैंस लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि परिणीति की शादी में प्रियंका शामिल नहीं हुई थी शायद इसी वजह से वह भी अपने भाई की शादी में नहीं गई। इसके अलावा कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि उनका लगातार शूटिंग में व्यस्त रहना इसके पीछे की वजह हो सकता है। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स से पता चलता है कि वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे उनके पास समय कम है।

दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के पति, अभिनेता-गायक निक जोनस भी समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि प्रियंका ने अपने ससुरालवालों, केविन सीनियर और डेनिस जोनस के साथ शादी में शानदार एंट्री की, और वे भी पारंपरिक परिधानों में बहुत अच्छे लग रहे थे।

सिद्धार्थ चोपड़ा और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय की पिछले साल अगस्त 2024 में सगाई हुई थी। जिसमें उनके केवल परिवार वाले और दोस्त शामिल हुए थे। प्रियंका ने अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद, इस खास मौके पर भाग लिया, और वह इस समय महेश बाबू के साथ फिल्म SSMB29 पर काम कर रही हैं, जिसे एस.एस. राजामौली डायरेक्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+