शादी के बाद ससुराल से मुंबई लौटीं परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी ने पूछा- 'जीजू कैसे हैं'
Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को शाही अंदाज में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। दोनों अपने जीवन के इस नए फेज से काफी खुश हैं। अब शादी के बाद एक्ट्रेस मुंबई लौट आई हैं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस को मैरिड लुक में स्पॉट किया गया।
शादी के बाद अब परिणीति अपने काम पर मुबंई वापस लौट आई हैं। इस नई नवेली दुल्हन को 10 अक्टूबर की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान परिणीति मैरिड लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस मांग में सिंदूर और हाथों में पिंक चूड़ा के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

परिणीति ने भले ही हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाया था लेकिन इसके साथ उन्होंने वेस्टर्न लुक कैरी किया था। एक्ट्रेस कैमरे के सामने ब्लैक कलर के आउटफिट में पोज देती हुई नजर आईं। ऐसे में पैप्स ने उनसे पूछा कि, 'परिणीति जीजू कैसे हैं?' ये सुनकर एक्ट्रेस ब्लश करने लगीं और उन्होंने हंसकर जवाब दिया कि 'अच्छे हैं'।
परिणीति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके इस मैरिड लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'शादी के बाद काफी खुश दिख रही है।' एक ने लिखा, ये लुक एक्ट्रेस पर काफी सूट कर रहा है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो राघव का नाम लेते ही शरमा गई।' इस तरह से लोग कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पहले खबर आ रही थी कि दोनों मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी का आयोजन करेंगे। हालांकि, कपल के बिजी शेड्यूल और वर्क कमिटमेंट की वजह से ये प्लान कैंसिल कर दिया गया। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनका ससुराल में ग्रैंड वेलकम किया गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
