OMG 2 से क्यों परेश रावल को किया गया रिप्लेस? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी कहा- 'मुझे इस फिल्म की कहानी...'
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। ऐसे में एक्टर ने बताया कि ओएमजी की तरह वह इसके सीक्वल का हिस्सा क्यों नहीं बने।
Paresh Rawal OMG 2: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओमएमजी 2 का धमाकेदार टीजर 11 जुलाई को रिलीज हो चुका है। लेकिन इस टीजर में फैंस ने सबसे ज्यादा परेश रावल को मिस किया।
परेश रावल ने क्यों किया ओएमजी 2 से किनारा?
फिल्म ओएमजी जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी उसमें अक्षय कुमार और परेश रावल की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। लेकिन इस बार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी ने ली है। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों एक्टर ने फिल्म ओएमजी 2 से किनारा कर लिया। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म का हिस्सा ना होने पर चुप्पी तोड़ी है।

एक्टर ने बताई ये वजह
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने कहा था कि, 'मुझे फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई। इसलिए मैंने फिल्म का हिस्सा बनने से साफ इंकार कर दिया। मैं अपने कैरेक्टर से संतुष्ट नहीं था और मुझे एक कैरेक्टर के नाते अगर मजा नहीं आ रहा तो मैंने बोला मैं नहीं करूंगा।'
नहीं पसंद आई फिल्म की स्क्रीप्ट
परेशा रावल ने आगे कहा कि, अगर कोई भी फिल्म का सीक्वल बनाना चाहता है तो वो लगे रहो मुन्ना भाई जैसा बनना चाहिए। जहां आप लीप लेते हो। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मेरे लिए कोई और सीक्वल बनाना। एक्टर के इस जवाब से यह साफ हो गया कि उन्हें फिल्म ओएमजी का सीक्वल पसंद नहीं आया।
इस दिन रिलीज होगी OMG 2
बता दें कि, फिल्म ओएमजी में अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस बार वह महादेव के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर में एक्टर का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications