Hera Pheri 3: तो क्या 'हेरा फेरी 3' में अब नहीं दिखेंगे कार्तिक आर्यन? परेश रावल ने दिया ये बड़ा हिंट
फिल्म हेरा-फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच परेश रावल ने बताया कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का रोल है या नहीं।
Hera Pheri 3: फिल्म 'हेरा फेरी 3' की जब से अनाउंसमेंट हुई है फैंस फिल्म के हर अपडेट्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में जब अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म के सेट से फोटो सामने आई है। जिसे देखने के बाद फैंस का एक्साइटनमेंट अब डबल हो गया। अब फैंस इस बात से कंफ्यूज हैं कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का रोल है भी या नहीं। जिसको लेकर अब परेश रावल ने एक बड़ा हिंट दिया।

हेरा फेरी 3 में हुई अक्षय कुमार की वापसी
कुछ दिनों पहले खबर आई थी फिल्म हेरा फेरी की फ्रैंचाइज में राजू का किरदार अक्षय कुमार नहीं निभाएंगे। उनकी जगह ये किरदार अब कोई और एक्टर निभाते हुए नजर आएंगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट की बाढ़ आ गई और फैंस से अक्षय कुमार की वापसी की डिमांड की। लेकिन अब सुनील शेट्टी और परेश रावल के अलावा उनके फैंस खुश हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी हो गई।

किस-किस लोकेशन पर होगी फिल्म की शुटिंग
अब 'मिड डे' से बातचीत करते हुए परेश रावल ने अक्षय कुमार की वापसी की खुशी जताई और कहा कि, दोनों ही एक्टर अपने काम को लेकर बिल्कुल भी इनसिक्यॉर नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग कहां होगी। परेश रावल ने कहा कि, शूट मुंबई में होगा और यह काफी लंबा होगा।

कार्तिक आर्यन के रोल को लेकर बोले परेश रावल
परेश रावल आगे कहते हैं कि, फिल्म में बाबू भैया, राजू और श्याम इस बार विदेश जाएंगे, इसलिए शूटिंग अबू धाबी से लेकर दुबई और लॉस एंजेलिस समेत विदेश की कई अच्छी लोकेशन पर शूट की जाएगी।' इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने फिल्म में कार्तिक आर्यन के रोल पर भी खुलकर बात की।

'पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही...'
फिल्म हेरा फेरी 3 में सभी एक्टर्स अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की वापसी हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन का क्या रोल होगा। इसका जवाब देते हुए परेश रावल ने कहा कि, 'जहां तक मुझे याद है, पहले अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन दोनों ही 'हेरा फेरी 3' करने वाले थे। लेकिन बात नहीं बनी। अब हुआ क्या, मुझे पता नहीं'।

शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
हेरा फेरी का निर्देशन फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक फरहाद सामजी द्वारा किया जाएगा। जिन्होंने हाउसफुल 4, बच्चन पांडे जैसी फिल्में बनाई हैं, और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान भी निर्देशित करेंगे। इससे पहले 'फिर हेरा फेरी' नीरज वोरा ने डायरेक्ट की थी। जो कि, साल 2006 में रिलीज हुई थी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications