Pankaj Udhass: नहीं रहे आवाज के जादूगर पंकज उधास, पड़ोसन पर दिल हारने के बाद ऐसे लांघी थी धर्म की दीवार
Pankaj Udhas Demise: सिनेमा जगत से बीते दिनों एक से एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। बीते दिनों सुहानी भटनागर की मौत ने फैंस तो गहरा सदमा दिया था। अब खबर आ रही है कि आवाज के जादूगर पंकज उदास की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 72 साल की उम्र में सिंगर ने अंतिम सांस ली।
पंकज उदास की बेटी नायाम उधास ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। ऐसे में हर कोई सिंगर के निधन से गमगीन है और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।

पंकज उधास के गाने और उनकी आवाज जितनी हसीन थी, उतनी ही हसीन उनकी लव स्टोरी भी रही है। दरअसल, दिग्गज सिंगर पंकज उधार अपनी पड़ोसन पर जब दिल हार गए थे तो उन्होंने कुछ भी नहीं देखा और इस इश्क को मुकम्मल करने के लिए वे धर्म की दीवार भी लांघ गए थे।
बात उस दौर की है, जब पंकज उधास ग्रैजुएशन कर रहे थे। कॉलेज के ही दिनों में उनकी नजर जब पड़ोस में रहने वाली एयर हॉस्टेस फरीदा पर पड़ी तो वे पहली ही नजर में फरीदा को दिल दे बैठे। इसके बाद एक पड़ोसी ने ही पंकज और फरीदा की मुलाकात करवाई और फिर कब ये मुलाकात प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए।
इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं। घरवालों को दोनों ने ये सब बताया मगर फरीदा के घरवाले इस रिश्ते के लिए कतई राजी नहीं थे। फरीदा पारसी समुदाय से ताल्लुक रखती थी और वो अपने समुदाय से बाहर शादी करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे।
फरीदा के पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थे। इसके बाद जब उन्हें शादी के लिए मनाया गया तो वे पंकज से मिलने के लिए तैयार हो गए। फिर जाकर वे शादी के लिए राजी हुए।












Click it and Unblock the Notifications