कुछ दिनों पहले क्या हुआ था पंकज उधास के साथ कि हो गई उनकी मौत? क्यों बेटी ने नहीं बताया निधन का कारण?

Pankaj Udhas Passed Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से खबर है कि लिजेंड्री सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गायक पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के मौत की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

गायक पंकज उधास की मौत
पंकज उधास की मौत की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। दिवंगत सिंगर पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने बताया है कि उनके पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें पिछले लंबे समय से कई तरह की बीमारियों ने जकड़ रखा था।

pankaj udhas

अस्पताल में भर्ती थे पंकज उधास
खबर है कि गायक पंकज उधास की मौत 26 फरवरी 2024 की सुबह 11 बजे मुंबई में हुई है। पिछले कुछ समय से वह मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे। इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह काफी बीमार थे और इसी वजह से उनकी मौत हो गई है।

कुछ महीने पहले कैंसर हुआ था डिटेक्ट
जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वह पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे। हालांकि उन्हें किस चीज का कैंसर हुआ था इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल उनका अंतिम संस्कार आगामी 27 फरवरी 2024 को मुंबई में किया जाएगा। हो सकता है कि हालत बहुत ज्यादा खराब होने की वजह से बेटी ने उनकी बीमारी के बारे में लोगों को नहीं बताया है। वह इसे निजी रखना चाहती हों।

2006 में पंकज उधास को मिला था पद्मश्री
पंकज उधास को फिल्म 'नाम' में गायकी से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनका एक गीत 'चिठ्ठी आई है' काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक एल्बम में भी गाना गा चुके हैं। साल 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+