Pankaj Tripathi: पिता के निधन के बाद अवॉर्ड जीतकर पंकज त्रिपाठी हुए भावुक, बोले- 'अगर बाबूजी आसपास होते तो..'

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी जब भी कोई किरदार निभाते हैं वह अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग छाप छोड़ देते हैं। यही वजह है कि उन्हें हिंदी सिनेमा का बेहतरीन कलाकार माना जाता है। एक्टर ने करियर में अब तक कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। हाल ही में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में फिल्म मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

पंकज त्रिपाठी ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड
फिल्म 'मिमी' के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद अभिनेता इमोशनल हो गए और उन्होंने इस दौरान अपने दिवगंत पिता को याद किया। एक्टर ने ये अवॉर्ड जीतकर इसे अपने पिता को समर्पित किया। साथ ही उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया जिससे उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।

Pankaj Tripathi

पिता को याद कर हुए भावुक
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि, मैं आज जहां भी अपने पिता की वजह से हूं। दुर्भाग्य से इस सफलता के मौके पर वह मेरे साथ नहीं हैं। यह मेरे लिए हानि और शोक का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे। यह पुरस्कार मैं अपने पिता को समर्पित करता हूं। इसके साथ ही एक्टर ने फिल्म मिमी की टीम का भी शुक्रिया अदा किया।

एक्टर के पिता का हुआ निधन
बता दें कि, हाल ही में पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना कर रहे थे। अपने पिता के जाने से एक्टर बुरी तरह टूट गए थे। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जब भी किसी फिल्म के लिए काम करते हैं तो उससे पहले अपने पिता का आशीर्वाद जरूर लेते थे।

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उनकी फिल्म ओएमजी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज की जुगलबंदी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। बता दें कि, ओएमजी 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+