Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा
Pankaj Tripathi Father Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। फिल्म 'ओएमजी 2' की सफलता का जश्न मना रहे एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि बॉलीवुड के दमदार एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज त्रिपाठी के पिता ने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन
आपको बता दें कि एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बहुत करीब थे। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद से वह सदमे में हैं। हालांकि पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन कैसे हुआ इस बारे में अभी तक कोई जानकरी नहीं मिल पाई है। पंकज त्रिपाठी के परिवार से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में इस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

पंकज त्रिपाठी के पिता और मां गांव में रहते थे
जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज इलाके के रहने वाले हैं। करियर के चलते पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई के मड आईलैंड इलाके में रहते हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता और मां गांव में ही रह रहे थे। 'मैशेबल' से बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने एक बार बताया था कि उनके पिता को उनकी अचीवमेंट में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें ये तक नहीं पता है कि उनका बेटा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है।
पिता चाहते थे डॉक्टर बनें पंकज त्रिपाठी
कुछ समय पहले ही पंकज त्रिपाठी बिहार में अपने घर गए थे और उन्होंने अपने परिवार के साथ खूब सारा टाइम बिताया था। उस समय पंकज त्रिपाठी ने मां और पिता के लिए घर में टीवी भी लगवाया था। एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता चाहते थे की उनक बेटा पढ़-लिखकर एक बड़ा डॉक्टर बनें। हालांकि पंकज त्रिपाठी एक्टर बन गए और उन्हें अपनी मां से इस चीज के लिए खूब सपोर्ट मिला था।












Click it and Unblock the Notifications