Pankaj Dheer को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, क्या करती है पत्नी? चार दिन बाद थी मैरिज एनिवर्सरी
Pankaj Dheer Love Story: आज टीवी जगत से ऐसी दुखद खबर आई, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया, बीआर चोपड़ा के मशहूर शो 'महाभारत' में 'कर्ण' का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच में नहीं रहे, अभिनेता कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक कुछ वक्त पहले ही पंकज धीर कि बीमारी का पता चला था, हालांकि उनकी सर्जरी हुई थी लेकिन फिर भी जिंदगी ने उनका साथ नहीं दिया और आज 68 साल की अवस्था में उन्हें जीवन से विदाई लेनी पड़ी।

CINTAA ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर धीर के निधन की पुष्टि की। बयान में कहा गया, 'अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व मानद महासचिव, श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है।'
'सनम बेवफा' में सलमान संग किया काम (Pankaj Dheer)
टीवी की दुनिया के 'हैंडसम हंक' कहे जाने वाले पंकज धीर हमेशा बयानों और विवादों से दूर रहना पसंद करते थे। पंकज धीर ने 'सनम बेवफा' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था, इसके साथ ही उन्होंने 'चंद्रकांता' और 'ससुराल सिमर का' जैसे कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई और 'माई फादर गॉडफादर' नामक फिल्म का निर्देशन किया।

'अभिनय एक्टिंग अकादमी' की स्थापना
उन्होंने अभिनय सिखाने के लिए 'अभिनय एक्टिंग अकादमी' की स्थापना भी की थी। पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे, अभिनेता निकितिन धीर को छोड़ गए हैं।
अनीता को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे Pankaj Dheer
आपको बता दें कि उनकी पत्नी अनीता भी सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। पंकज और अनीता की शादी 19 अक्टूबर 1976 को हुई थी। वो कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। कहते हैं कि देखने में बेहद हसीन अनीता से पंकज को पहली नजर में ही मोहब्बत हुई थी, इस कपल को दो बच्चे निकेतन धीर और एक बेटी निकिता शाह हैं।
चार दिन बाद थी मैरिज एनिवर्सरी
अब इसे प्रकृति का क्रूर प्रहार कहे या कुछ और, क्योंकि चार दिन बाद अनीता-पंकज अपनी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

'थंगाबली' के किरदार से बनाई लोगों के दिल में खास जगह
आपको बता दें कि निकेतन धीर भी अपने पापा की तरह काफी हैंडसम हैं और सिनेजगत के चर्चित चेहरों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में 'थंगाबली' का रोल निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म तो सुपरहिट थी ही 'थंगाबली' भी लोगों के दिलों में घर कर गया था।
Pankaj Dheer अपने पीछे छोड़ गए 'थंगाबली' और 'झांसी की रानी
तो वहीं उनकी बहू भी टीवी की दुनिया का खूबसूरत चेहरा हैं । निकितिन धीर ने टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) से शादी की है। कृतिका सेंगर को लोग टीवी शो 'झांसी की रानी' से पहचानते हैं, हालांकि वो कसम से, पुनर्विवाह जैसे कई हिट शो में नजर आ चुकी हैं, इस कपल को एक बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications