Pankaj Dheer Death: महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर की हुई मौत, 68 की उम्र में कैसे गई जान? दोस्त ने बताया सच

Pankaj Dheer Death: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'कर्ण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंकज धीर की मौत हो गई है।

अभिनेता पंकज धीर की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। ऐसे में वह इस जानलेवा बीमारी से जंग हार गए और 68 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Pankaj Dheer Death

'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाई थी

बीआर चोपड़ा की प्रतिष्ठित 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अनुभवी अभिनेता पंकज धीर का आज यानी 15 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया है। अभिनेता कथित तौर पर कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं कुछ महीने पहले बड़ी सर्जरी के बावजूद ये कैंसर फिर से उभर आया था।

कैंसर से जूझ रहे थे पंकज धीर

दिवंगत अभिनेता पंकज धीर के पुराने दोस्त और सहकर्मी अमित बहल ने इंडिया टुडे से बात कर एक्टर की मौत की खबर की पुष्टि की है। सूत्रों से मिली जानाकरी के अनुसार पंकज धीर को कैंसर था, लेकिन उन्होंने इससे जंग लड़ी। हालांकि, कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आया और उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। इसके लिए उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी लेकिन वह रिकवर नहीं कर पाए।

फिरोज खान ने बताई ऐसी बात

महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने अमर उजाला से खास बातचीत की है। उन्होंने कहा- हां ये सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूं और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे। फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।

कहां होगा एक्टर का अंतिम संस्कार

CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है जिसमें पंकज धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई है। बयान में कहा गया है- गहरे दुख के साथ बताया जा रहा है कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व महासचिव पंकज धीर का आज यानी 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे पवन हंस के बगल में, विले पार्ले (पश्चिम) मुंबई में किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+