Panchayat के 'दामाद जी' ने सैफ-करीना की शादी में धोए थे बर्तन, स्ट्रगल याद कर छलके आंसू, ऐसे घर चलाते थे अब्बू

Panchayat Damad Ji: इंडस्ट्री में नेपोटिज्म भरपूर है तो ऐसे एक्टर्स की भी कमी नहीं है, जो अपने दम पर आगे बढ़े हैं और आज लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। सक्सेस आसानी से नहीं मिलती और लगातार मेहनत कभी बेकार नहीं जाती।

इसी बात को साबित कर दिखाया है 'पंचायत' सीरीज में दामाद जी का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान ने। पंचायत में अपनी शादी वाली कुर्सी के चक्के से परेशान होने वाले आसिफ के लिए ये सक्सेस कभी इतनी आसान नहीं रही। एक्टर बहुत संघर्ष के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कई बार वे अपने लुक को लेकर रिजेक्ट हुए तो कई दफा किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

Panchayat damad ji

दैनिक भास्कर संग इंटरव्यू में पंचायत एक्टर ने अपनी जर्नी और स्ट्रगल के बारे में बात की है। राजस्थान के एक छोटे से गांव में जन्मे आसिफ ने वेटर का काम भी किया है। पिता जेपी सीमेंट में काम करते थे तो वहां से जो पैसे मिलते थे, उसी से घर चलता था।

पढ़ाई में तो आसिफ बिल्कुल अच्छे नहीं थे तो उन्होंने धीरे धीरे स्कूल में नाटक में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। इसके बाद लोग उन्हें जानने लगे। साल 2008 का वक्त था, जब आसिफ के पिता का निधन हो गया। इसके बाद वे छोटी मोटी नौकरी करने लगे।

आसिफ ने जब मां को बताया कि उन्हें एक्टिंग का शौक है तो मां काफी डर गईं। कहा कि एक्टिंग में जाकर वो बर्बाद हो जाएगा। मगर फिर उन्होंने ठान लिया कि वे एक्टर बन कर ही रहेंगे और झूठ बोलकर घर से निकल गए। आसिफ किसी अपने के भरोसे मुंबई आए थे मगर उन्हें धोखा मिला। एक्टर ने उनका नाम नहीं लिया।

इसके बाद एक्टर ने कहा कि उन्हें वेस्टिन होटल में नौकरी मिली। उन्हें थोड़े पैसे और एकवक्त का खाना मिलता था। इस दौरान उन्हें किसी दूसरे बड़े होटल में भी किचन में साफ-सफाई का काम मिला। फिर एक दिन उन्होंने करीना और सैफ की शादी में बर्तन भी धोए।

एक्टर ने बताया कि उस शादी में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे थे। आसिफ उनसे मिलना चाहते थे मगर किचन से ही सबको देखना पड़ा। एक्टर ने कहा कि मैंने वेटर का काम मांगा मगर नहीं मिला। तमाम मिन्नतें करने पर भी ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद भूखे पेट का सवाल था तो चुप रहकर कड़वा घूंट पी लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+