Panchayat 3: कौन होगा फुलेरा गांव का नया सचिव? कहानी में आएगा नया मोड़, दबंगई और राजनीति से भरपूर है कहानी
Panchayat 3 Review: फैंस की पसंदीदा वेब सीरीज 'पंचायत' का दूसरा सीजन साल 2022 में रिलीज हुआ था। जिसके बाद से फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 28 मई 2024 को इसका तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। आइए जानते हैं कि इस बार की कहानी कैसी है।
पंचायत का दूसरा सीजन जितना बेहतरीन था उतना ही इसका तीसरा सीजन भी अच्छा है। इस सीजन को देखने के बाद आपको चौथे सीजन का भी इंतजार रहेगा। बता दें कि पंचायत के तीसरे सीजन में सचिव जी फुलेरा को छोड़कर जा चुके हैं और वह अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

सचिव जी के बिना फुलेरा में क्या चल रहा है वह इसे जाने बीना कैसे रह सकते हैं। वह हर पल की खबरें ले रहे हैं कि आखिर गांव में क्या चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानजी, मंजू देवी और विकास मिलकर नए सचिव के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। इसके अलावा रिंकी के मन में सचिव जी के लिए प्यार बढ़ता जा रहा है। उसको हर वक्त सचीव जी के ही ख्याल आते हैं।
फुलेरा गांव में इस बार बहुत कुछ होने वाला है। अब नए सचिव के रूप में आपको एक्टर विनोद सूर्यवंशी नजर आएंगे। हालांकि उनका स्क्रीन स्पेस बहुत कम है। लेकिन जितने समय तक वह सीरीज में नजर आए उन्होंने फैंस को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खैर ये देखना होगा कि फैंस उनकी एक्टिंग को फैंस कितना पसंद करते हैं। कुल मिलाकर पंचायत 3 में ना सिर्फ मस्ती, कॉमेडी बल्कि फुल इमोशन भी हैं। इसके अलावा थोड़ा एक्शन ड्रामा भी देखने को भी मिलेगा।
पंचायत 3 सीरीज में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और जैसे कलाकार ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। पिछले दो सीजन की तरह सबने इस सीजन में बेहतरीन एक्टिंग की है। लेकिन कहा जा रहा है कि सीरीज की कहानी काफी स्लो है। बता दें कि, पंचायत 3 अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 मई 2024 को स्ट्रीम हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications