डेटिंग रूमर्स के बीच आधी रात को साथ दिखे Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan, वायरल हो रहा वीडियो
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया। दोनों को एकसाथ करण मेहता की बर्थडे पार्टी में देखा गया।
Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan Video: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी डेटिंग रूमर्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है वहीं इस बार करण मेहता की बर्थडे पार्टी में दोनों को साथ देखा गया।
साथ में पार्टी में पहुंचे इब्राहिम-पलक
देर रात पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान करण मेहता की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की खबरें शुरू हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक तिवारी ब्लैक वन पीस पहनकर काफी हॉट लग रही थीं। वहीं इब्राहिम अली खान ने ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस कैरी किया हुआ है जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पैपराजी इब्राहिम अली खान की फोटो क्लिक करते हैं। इसके बाद पलक तिवारी अपनी कार से उतरती हैं। इससे पहले पैपराजी एक्ट्रेस की फोटो क्लिक करें तो इब्राहिम उनसे पहले ही पार्टी के लिए अंदर चले जाते हैं। इसके बाद पलक तिवारी भी फोटो क्लिक करवाकर इब्राहिम के बाद पार्टी में शामिल दोने के लिए अंदर चली जाती हैं।
'फैंस ने कहा-बेस्ट जोड़ी'
हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस एक बार फिर इस जोड़ी की डेटिंग की चर्चा करने लगे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'कुछ भी कहो जोड़ी मस्त है पर..'। वहीं एक अन्य ने कमेंट कर लिखा, 'दोनों एकसाथ काफी क्यूट लगते हैं।' बता दें कि, दोनों के अफेयर की खबरें इससे पहले कई दिनों तक चली लेकिन दोनों ने कभी भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
पलक-इब्राहिम का वर्कफ्रंट
पलक तिवारी ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं इब्राहिम अली खान भी जल्द ही बोमन ईरानी के बेटे कोयोज ईरानी की फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications