रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड इब्राहिम अली खान संग मूवी देखने पहुंची पलक तिवारी, यूजर्स बोले- 'भाई बहन लग रहे हैं'

Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari Movie Date: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। लेकिन इन दिनों वह पलक तिवारी संग अफेयर की वजह से चर्चा में हैं। अब हाल ही में इस रूमर्ड कपल को मूवी डेट पर स्पॉट किया गया।

इब्राहिम संग मूवी डेट पर निकलीं पलक
काफी समय से पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान की डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच दोनों को हाल ही में मुंबई के जुहू पीवीआर के बाहर साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान दोनों ने सिनेमाहाल में अलग-अलग एंट्री की। इस वीडिया के बाद एक बार फिर कपल के रिलेशन की खबरें एक बार फिर तूल पकड़ने लगी हैं।

Palak Tiwari

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मूवी डेट के लिए पलक ने कैजुअल लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ जैकेट और मैचिंग जींस पहनी थी। जबकि, इब्राहिम ने सफेद टी शर्ट के साथ ब्लैक शर्ट और जींस कैरी की थी। इस दौरान दोनों मीडिया से बचते हुए दिखे। फिलहाल कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

फैंस ने की कपल की तारीफ
इस वीडियो के सामने आने के बाद लगातार फैंस कपल की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मॉडल जोड़ी! वे बहुत खूबसूरत हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वे एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं।' एक ने लिखा, 'दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'इंडस्ट्री का नया कपल।'

इब्राहिम-पलक का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं इब्राहिम अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+