'मर्दों ने बाज नहीं आना है और औरतें...' मशहूर पाकिस्तानी डायरेक्टर ने महिलाओं को लेकर क्यों कही ये बात?
पाकिस्तान के मशहूर एक्टर और स्क्रीनराइटर खलील उर रहमान कमर को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने कई सारे मशहूर सीरियल लिखे हैं, जिनमें प्यारे अफजल, सदके तुम्हारे और मेरे पास तुम हो शामिल हैं। अब हाल ही में उन्होंने महिलाओं को लेकर काफी विवादित बोल बोले हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
एक पॉडकास्ट में खलील ने पुरुषों की चार शादियों के बारे में भी बात की। उन्होंने जो कहा, वो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। खलील ने कहा कि मर्दों को शरिया के तौर पर 4 शादियों की इजाजत मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि इसका तो ये मतलब है कि उन्हें किसी और को देखने का रास्ता मिल गया है। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में लड़कियों पर बात करते हुए कहा कि इस समय देश में 64 फीसदी लड़कियां हैं और 36 फीसदी लड़के। अगर इस चीज को फॉलो ना किया जाए तो एक चंक प्रस्टिट्यूट बन जाएगा। अगर आप मर्दों को इस तरह की सहूलियत देना चाहते हैं तो उससे आपके घर में बहुत सारे पैसे लग जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के ऊपर ये बात निर्भर करती है कि वो पैसे बचाती हैंया फिर नहीं। क्योंकि मर्द ने तो बाज नहीं आना है। ये याद रखना। दुनिया में सबसे बेवकूफ औरत वो है जो सोचती है कि मर्द ठीक हो जाएगा।
डायरेक्टर ने आगे कहा कि हमारी बीवियां हैं जो शौहर के बहुत सारे गुनाहों को माफ कर देती हैं। महिलाएं ही समाज चलाती हैं। लॉयलटी टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि आप मर्द की वफादारी के बारे में अगर सोच रहे हैं तो मैं डंके की चोट पर कहूंगा कि उसने 4-5 चक्कर लगाने ही हैं।
खलील ने कहा कि सबसे अच्छा पति तो वो होता है जो रंगे हाथों पकड़ा जाए। जो मर्द बेवफाई करके भी अपनी बात पर अड़ा रहता है उसके साथ रहना ही नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications