'बारिश में तुम' गाने पर बना पाकिस्तानी कपल का वीडियो नेहा कक्कड़ को आया पसंद, कही यह बात

नई दिल्ली, सितंबर 23। इंडियन प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ का दो हफ्ते पहले ही एक नया गाना रिलीज हुआ है। 'बारिश में तुम' टाइटल वाला यह सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम समेत कई वीडियो क्रिएटिव ऐप्स पर इस गाने पर रील्स बनाई जा रही है, जो इंटरनेट पर काफी हिट हो रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तान कपल ने नेहा कक्कड़ के इस गाने पर रील्स बनाई है।

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की आवाज का यह गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है। इस गाने पर एक पाकिस्तानी जोड़े ने रीक्रिएट वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.4 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो को 4 लाख से अधिक लाइक भी मिल चुके हैं, जबकि कई यूजर्स वीडियो पर कॉमेंट भी कर रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

क्या है वायरल वीडियो में?

आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक पाकिस्तानी कपल को नेहा कक्कड़ के नए गाने पर लिपसिंग करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में एक आदमी अपने दो बच्चों के साथ चूल्हे पर रोटियां बनाता हुआ नजर आता है और गाने के लिरिक्स को दोहरा रहा है। इस दौरान उसकी वाइफ भी उसका साथ देती है। यह वीडियो लोगों के दिल को छू चुका है। खुद नेहा कक्कड़ ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो पर रिएक्शन

वीडियो पर रिएक्शन

नेहा कक्कड़ ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कहा है कि भगवान इस आदमी, उसकी खूबसूरत पत्नी और प्यारे बच्चों को आशीर्वाद दें और खुश रखे। इन्होंने अपने विशेष क्षण को कैद करने के लिए हमारे #BaarishMeinTum को चुना है! वीडियो पर नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी कहा है, "सच्चा प्यार... और सच में यह गाना भी बहुत प्यारा है। आपको बता दें कि 'बारिश में तुम' गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने को गौहर खान और ज़ैद दरबार पर फिल्माया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+