शादी के 3 महीने बाद ही माहिरा खान देंगी गुड न्यूज? क्या सच में प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस, फैंस दे रहे बधाई
Mahira Khan Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म रईस में उनके अपोजिट लीड रोल निभा चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने पिछले साल अक्टूबर 2023 को सलीम करीम से दूसरी शादी की थी। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने की खबर को लेकर छाई हुई हैं।
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माहिरा खान की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें एक यूजर ने दावा किया कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इसके अलावा पोस्ट में एक्ट्रेस की डिलीवरी डेट को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि अगस्त-सितंबर महीने में वह बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

इस पोस्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि हाल ही में माहिरा खान को ओटीटी में दो प्रोजेक्ट्स का ऑफर मिला था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे ठुकरा दिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि माहिरा खान फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ में फोकस करना चाहती हैं और वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे की जानकारी दे सकती हैं। हालांकि अब तक एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इस अफवाह के बाद अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माहिरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर महज अफवाह है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। माहिरा खान और उनके पति की तरफ से इस पर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है और ना ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। हालांकि फैंस ने कपल को इस गुड न्यूज के लिए बधाई देनी शुरू कर दी।
बता दें कि माहिरा खान ने साल 2007 में लॉस एंजिल्स को लंबे समय तक डेट कर शादी की थी। इसके बाद इनके बेटे अजलान का साल 2009 में जन्म हुआ था। लेकिन शादी के 8 साल बाद ही दोनों के बीच खटास आ गई और फिर कपल ने तलाक ले लिया। इसके बाद 2 अक्टूबर 2023 को माहिरा ने सलीम करीम से दूसरी शादी की।












Click it and Unblock the Notifications