'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के पिता बने पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने ली थी 1 रुपये फीस, बताई वजह

फिल्म 'ओम शांति ओम' में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाने वाले पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने इस फिल्म के लिए सिर्फ एक रुपया लिया था। जिसका खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

Javed Sheikh

Javed Sheikh Om Shanti Om: साल 2007 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' को फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में एक्टर के पिता रोल प्ले करने वाले पाकिस्तानी एक्टर जावेद शेख ने बेहद कम फीस चार्ज की थी। जिसका खुलासा खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

जावेद अख्तर ने ओम शांति ओम के लिए ली थी इतनी फीस
जावेद शेख पाकिस्तानी सिनेमा का जाना माना नाम है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में उनके पिता का रोल निभाया। लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया था। यह जानकर हर कोई दंग रह जाएगा। अब एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया आखिर उन्होंने सिर्फ एक रुपये की फीस क्यों ली थी?

वजह जानकर रह जाएंगे दंग
'ग्लॉस इटीसी' से बातचीत के दौरान एक्टर जावेद शेख से पूछा गया कि, 'ओम शांति ओम' में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के खुद फराह खान ने उन्हें ऑफर किया था। लेकिन जब फिल्म के लिए फीस की बात हुई तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि, ये सौभाग्य की बात है मैं शाहरुख खान की सबसे बड़ी फिल्म में पिता का किरदार निभा रहा हूं।

शाहरुख खान की वजह से किया फीस लेने से इंकार
उन्होंने आगे कहा कि, भारत में बहुत से ऐसे एक्टर हैं जो कि शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं और ये मौका मुझे मिला। आप किसी को भी चुनेंगे तो वह शाहरुख के पिता के रोल के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाएंगे। लेकिन इसके बावजूद फराह खान ने इस रोल के लिए मुझे ऑफर किया। इसलिए मैंने फिल्म में पैसा लेने से साफ मना कर दिया।

बाद में एक्टर को मिला था चेक
हालांकि इस पर उनकी मैनेजर से काफी बहस हुई क्योंकि यह नियम के सख्त खिलाफ है। लेकिन बाद में जावेद शेख ने उनसे कहा कि आप जाओ और शाहरुख को कह दो कि मैं इस फिल्म के लिए सिर्फ एक रुपया लूंगा। और मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। इसके बाद जावेद शेख को इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया। फिल्म के बाद एक्टर को एक चेक मिला था जिसे देख एक्टर दंग रह गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+