पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की बैन फिल्म 'अबीर गुलाल' अगस्त में होगी रिलीज, मेकर्स ने बदला नाम!
अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में बैन कर दिया गया था। ये फिल्म 9 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के होने की वजह से नहीं रिलीज होने दिया गया था। अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वाण और फवाद की फिल्म इस महीने दुनियाभर में रिलीज होगी। लेकिन ये फिल्म भारत में रिलीज होगी कि नहीं, इस बारे में हम आपको रिपोर्ट में डिटेल में बता रहे हैं।

Biz Asia Live पर छपी रिपोर्ट की माने तो ये फिल्म अगस्त में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म के मेकर्स भी दिलजीत की सरदार जी 3 वाली स्ट्रैटजी अपना रहे हैं। फिल्म में फवाद खान हैं और वो भारत में रिलीज कर किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए वो सरदार जी 3 के मेकर्स का प्लान कॉपी कर रहे हैं। क्योंकि दिलजीत और हानिया की ये फिल्म भारत छोड़ पूरी दुनिया में रिलीज हुई थी। जिसके बाद फिल्म ने ताबतड़तोड़ कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने पाकिस्तान में भी अच्छी कमाई की थी। बता दें, रिपोर्ट्स के मुताबिक अबीर गुलाल के मेकर्स ने फिल्म की स्पेलिंग में भी बदलाव किया है। पहले फिल्म का नाम Abir Gulaal था। अब इसका नाम Aabeer Gulaal कर दिया गया है।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। सरदार जी 3 की ही तरह 'चल मेरा पुत्त 4' नाम की पंजाबी फिल्म भी भारत के बाहर रिलीज की गई थी। बता दें, पहलगाम हमले बाद भारत में रोष है और लोग पाकिस्तानी आर्टिस्ट को फिर से बैन करने की मांग कर रहे हैं। पुलवामा अटैक के बाद से भारत में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद से भारत में पाकिस्तान के आर्टिस्ट के साथ लोग काम नहीं करते थे। फवाद ने पहली बार 2014 में भारतीय फिल्म में काम किया था। जिसका नाम खूबसूरत था। वहीं, आखिरी बार वो 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे। इसके 8 साल बाद वो बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। पहलगाम घटना के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट में तलवार लटक रही है। अब देखना है ये सेंसर बोर्ड क्या निर्णय लेता है। हालांकि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के लिए अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ही मना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications