पाकिस्तानी एक्टर ने गोविंदा को बताया आइडल, तो रणवीर सिंह पर तंज कसते हुए कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

दुबई के एक इवेंट में पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा ने गोविंदा के पैर छुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Govinda Fahad Mustafa: दुबई में हो रहे फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में कई बड़े सितारों ने शिरकत की। जिसमें टेलीविजन से लेकर फिल्मी दुनिया तक सभी एक्टर्स को अवॉर्ड से नवाजा गया। इस खास मौके पर पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मशहूर अभिनेता गोविंदा की खूब प्रशंसा की और उनके पैर छूए। एक्टर ने गोविंदा की तारीफ कर क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं।

फहाद मुस्तफा ने की गोविंदा की तारीफ

फहाद मुस्तफा ने की गोविंदा की तारीफ

पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर स्टेज पर अवॉर्ड लिए खड़े हैं। फहाद अपनी स्पीच में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का शुक्रिया अदा करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी स्पीच के बाद स्टेज से उतरकर गोविंदा के पैर भी छूए।

रणवीर सिंह पर कसा तंज

रणवीर सिंह पर कसा तंज

फहाद मुस्तफा ने अपनी स्पीच में कहा कि, 'सर हम आपके बहुत बड़े फैन हैं। और हमें पाकिस्तान में ऐसा लगता था कि, पाकिस्तान में जो भी एक्टिंग करनी है वो आपके जैसी करनी है'। इसके बाद फहाद ने मजाकिया अंदाज में रणवीर सिंह का जिक्र करते हुए कहा, आपके बाद फिर रणवीर आ गए। ये सुनकर रणवीर सिंह भी हंस पड़े।

खुद को बताया गोविंदा का जबरा फैन

फहाद मुस्तफा आगे कहते हैं कि, 'लेकिन सर हम आपके बहुत बड़े फैन और हमेशा ही आपके फैन रहेंगे। बहुत खुश किस्मती है कि आज इस स्टेज पर खड़े हैं जहां पर कभी आप खड़े थे। एक बार फिर से गोविंदा सर के लिए बहुत सारी तालियां होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं एक बार फिर पाकिस्तान और भारत दोबारा साथ आएं और अच्छा अच्छा काम करें।'

गोविंदा के पैर छुने मंच से उतरे फहाद

गोविंदा के पैर छुने मंच से उतरे फहाद

फहाद खान गोविंदा की प्रशंसा करने के बाद गोविंदा के पैर छुने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए मंच से उतरे। अभिनेता का स्वागत करने के लिए गोविंदा खड़े हुए और उन्हें गले लगाया और उसके बाद हाथ मिलाया। इसके बाद फहाद मुस्तफा ने रणवीर सिंह गले लगाया और उनसे बातचीत की।

इवेंट में पहुंचे कई बड़े सितारे

इवेंट में पहुंचे कई बड़े सितारे

दुबई में आयोजित इस इवेंट में हेमा मालिनी, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, जान्हवी कपूर, शहनाज़ गिल, भूमि पेडनेकर, सनी लियोन, मानुषी छिल्लर, वाणी कपूर, मनीष पॉल, राखी सावंत, तमन्ना भाटिया, भारती सिंह, कनिका जैसी हस्तियां शामिल थीं। कपूर, शारवरी वाघ, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा समेत कई सुपरस्टार्स शामिल हुए। इस इवेंट की वीडियो और फोटोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+