जावेद अख्तर के बयान पर भड़के पाकिस्तानी सिंगर अली जफर, देश के लोगों को इस मुश्किल से किया आगाह

Ali Zafar slams Javed Akhtar, अली जफर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा था कि, मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है और स्वाभाविक रूप से कोई भी पाकिस्तानी अपने देश या लोगों के खिलाफ किसी भी ऐसे बयान की सराहना नहीं करेगा।

Pakistani actor Ali Zafar slams Javed Akhtar over 26/11 comment in Pakistan

Ali Zafar slams Javed Akhtar, बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर इन दिनों पाकिस्तान पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर में जाकर 26/11 हमले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की थी। जिसके बाद जहां भारत में जावेद अख्तर को खूब तारीफें मिली तो वहीं पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना हुई। एक्टर अली जफर ने भी जावेद अख्तर के बयान कड़ी आलोचना की है। वहीं एक #AskAZ सेशन में अली ने पाकिस्तान के आर्थिक हालातों को लेकर अपने विचार रखे।

अली बोले-ऐसे कमेंट्स से भावनाओं को ठेस पहुंचती है

अली बोले-ऐसे कमेंट्स से भावनाओं को ठेस पहुंचती है

अली जफर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा था कि, मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व है और स्वाभाविक रूप से कोई भी पाकिस्तानी अपने देश या लोगों के खिलाफ किसी भी ऐसे बयान की सराहना नहीं करेगा। विशेष रूप से दिल को करीब लाने वाले एक कार्यक्रम में। हम सभी जानते हैं कि आतंकवाद के कारण पाकिस्तान ने कितना कुछ सहा है और अब भी झेल रहा है और इस तरह की असंवेदनशील और अनावश्यक टिप्पणी से बहुत से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

अली ने रखा #AskAZ सेशन

अली ने रखा #AskAZ सेशन

पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने हाल ही में #AskAZ सेशन रखा था। जिसमें वे अपने फैंस के जवाब दे रहे थे। अली जफर से एक फैंस ने सवाल पूछा कि, देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर अपने विचार रखें? इस पर एक्टर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि, मैंने बहुत समय पहले भविष्यवाणी की थी। आने वाले बहुत कठिन समय के लिए तैयार हो जाइए। मैं आज फिर वही कहूंगा।

फैंस को दिए कई सवालों के जवाब

फैंस को दिए कई सवालों के जवाब

अली जफर से एक अन्य फैंस ने पूछा कि, आपने ऐसी कौन सी महंगी चीज खरीदी, जिस पर काफी पैसा खर्च करना पड़ा? इस अली जफर ने कहा कि, मैंने अपनी स्टूडियों के सामानों के लिए काफी महंगी चीजें खऱीदें हैं। एक महिला फैंस ने अली जफर से पूछा कि, जब आपने संगीत कैरियर में कदम रखा तो आपकी प्रेरणा (कलाकार) कौन था?

किशोर कुमार हैं अली जफर के प्रेरणा

किशोर कुमार हैं अली जफर के प्रेरणा

इस पर अली ने जवाब में लिखा,फ्लोयड, किशोर... और भी कई लोग। पाकिस्तानी अभिनेता, गायक और संगीतकार अली ज़फ़र ने बॉलीवुड में फिल्म तेरे बिन लादेन के साथ-साथ रोमांटिक कॉमेडी चश्मे बद्दूर से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी कुछ फिल्मों को छोड़कर अन्य फिल्में अधिक सफल नहीं रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+