भारत में इस दिन रिलीज हो रही पाकिस्तान की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म, याद कर लें तारीख
The Legend Of Maula Jatt: पाकिस्तान में पिछले दिनों रिलीज हुईं कई भारतीय फिल्मों पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, इसके बाद भी कई भारतीय फिल्मों को पाकिस्तानी दर्शक बहुत ही चाव से देखते हैं। बॉलीवुड फिल्मों से पाकिस्तानी लोगों को एक अलग ही प्यार है। वहीं पाकिस्तानी सीरियलों को भारतीय घरों में काफी पसंद किया जाता है।
पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट'
इस समय भारत में एक पाकिस्तानी फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। ये फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' है जिसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और एक्ट्रेस माहिरा खान ने साथ में काम किया है। ये फिल्म पाकिस्तान की अब तक की सबसे सफल फिल्म मानी जाती है।

भारत में रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म
ये पाकिस्तानी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। फिलहाल खबर है कि पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' अब भारत में भी रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
रिलीज डेट का किया गया ऐलान
फवाद खान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' के भारत में रिलीज होने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।
फिल्म के मेकर्स ने शेयर किया ऐसा पोस्ट
फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- दो साल बाद भी द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट अभी भी अजेय है। आगामी 2 अक्टूबर, 2024 से भारत में बड़े पर्दे पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनें। सिनेमा लिस्टिंग जल्द ही शेयर की जाएगी। आपको बता दें कि ये फिल्म भारत में जी स्टूडियो के तहत रिलीज हो रही है।
लोगों ने फिल्म को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन
भारत में 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' की रिलीज को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये भारत में खूब चलेगी। मैं भी ये देखूंगी। वहीं एक शख्स ने लिखा है- हमने इसके लिए काफी इंतजार किया है। आखिरकार ये रिलीज हो रही है।
पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म पाकिस्तान में अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी। अब दो साल बाद ये फिल्म भारत में रिलीज हो रही है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था और ये पाकिस्तान में 100 करोड़ रुपए से अधिक कमाई करने वाली पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी है।












Click it and Unblock the Notifications