'मेरी जुबान फिसल गई...', ऐश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट करने वाले अब्दुल रज्जाक ने मांगी माफी, शेयर किया वीडियो

Abdul Razzaq On Aishwarya: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़े किए। लेकिन इस दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पर भद्दा कमेंट किया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान क्रिकेट की आलोचना की और ऐश्वर्या राय का उदाहरण देते हुए एक शर्मनाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'नीयत अच्छी न हो और हम सोचे कि ऐश्वर्या राय से शादी करके समझदार बच्चे पैदा कर लें, तो ऐसा नहीं होगा।' जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और साथ ही एक्ट्रेस से माफी मांगने को कहा।

abdul razzaq

दरअसल, अब्दुल रज्जाक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस की आलोचना कर रहे थे। अब्दुल का कहना था कि, पाकिस्तान क्रिकेटर्स की खराब परफॉर्मेंस के कारण वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। लेकिन ऐश्वर्या राय पर दिए विवादित बयान के बाद तमाम पाकिस्तान क्रिकेटर्स ने अब्दुल रज्जाक की फटकार लगाई।

शोएब अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, "मैं रज्जाक द्वारा किए गए अनुचित मजाक/तुलना की निंदा करता हूं। किसी भी महिला का इस तरह अपमान नहीं होना चाहिए। उनके पास बैठे लोगों को हंसने और तालियां बजाने के बजाय तुरंत आवाज उठानी चाहिए थी।" इसके अलावा तमाम क्रिकेटर्स ने अब्दुल रज्जाक बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्हें माफी मांगने को कहा।

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय पर की भद्दी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी। क्रिकेटर ने वीडियो शेयर कर कहा कि, 'मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं इसके लिए काफी शर्मिंदा हूं और ऐश्वर्या राय से माफी मांगता हूं। मेरी इंटेशन ऐसी नहीं थी और ये मेरे मुंह गलती से निकल गया। मैं माफी मांगता हूं।' बता दें कि, जिस वक्त अब्दुल रज्जाक ने ऐसा कमेंट किया उस दौरान शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व क्रिकेटर्स इवेंट में मौजूद थे और वह अब्दुल की बात पर मुस्कुराते हुए नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+