'पत्नी 40 पार है तो पति कर सकता है दूसरी शादी', कौन है ये बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस? जिसके बयान पर भड़के लोग
Actress Shameen Khan Trolled: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल शमीम खान ने पुरुषों की दूसरी शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। महिलाएं जो हमेशा एक शादी की पैरवी करती हैं वहीं शमीम खान पुरुषों की दूसरी शादी की पैरवी की है, खासकर जब पहली पत्नी 40 साल से अधिक उम्र की हो गई हो।
इस टिप्पणी के बाद एक्ट्रेस शमीस खान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है और यूजर्स की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है। आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस और क्या है पूरा मामला...

'पहली पत्नी को मत छोड़ो क्योंकि वह...'
पाकिस्तानी एक्ट्रेस शमीम खान से एक पॉडकास्ट में दूसरी शादी पर उनकी राय मांगी गई थी। शमीम के जवाब ने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा, "पहली पत्नी को मत छोड़ो क्योंकि वह पुरुष की वंश परम्परा को आगे बढ़ाती है। इसलिए, पहली पत्नी को छोड़ना गलत है।"

'पत्नी 40 पार है तो पति कर सकता है दूसरी शादी'
शमीम खान से पूछा गया, "पहली पत्नी के होते हुए क्या पुरुषों को दोबारा शादी करनी चाहिए?" शमीम ने जवाब दिया, "यदि कोई महिला 40 वर्ष से अधिक की है और उसका पति उस रिश्ते का भविष्य नहीं देखता, और वह उससे खुश नहीं है, और उसे लगता है कि उसे दोबारा शादी करनी चाहिए, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

40 पार महिलाओं के पति को क्यों कर लेनी चाहिए शादी?
शमीम खान ने समझाया, पहली पत्नी 40 साल से अधिक उम्र के बाद महिलाएं आध्यात्मिक ('दीनी') बातों में रुचि लेती हैं, जबकि पति की 'दुनियावी' (भौतिक) ज़रूरतें अनदेखी रह जाती हैं, जिससे वह 'गलत राह' पर जा सकता है।इसलिए पति अपनी पत्नी की इजाजत लेने के बाद दोबारा शादी कर सकते हैं।
शमीम ने एक वाकया शेयर किया और बताया एक व्यक्ति की पत्नी 40 वर्ष की हुई, तो वह पूरी तरह धार्मिक हो गई। पत्नी की रुचि केवल 'दीनी' बातों में थी और पति की सांसारिक इच्छाओं पर ध्यान नहीं था, जिसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। उनका मानना है कि दूसरी शादी का अर्थ पहली पत्नी को छोड़ना नहीं है; बल्कि दोनों पत्नियां एक ही घर में खुशी-खुशी और सामंजस्य के साथ रह सकती हैं।
"शादी आनंद लेने की चीज़ नहीं"
पॉडकास्ट क्लिप वायरल होते ही शमीम खान को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। उनके इस विचार पर नेटिज़न्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जिनमें समर्थन और आलोचना दोनों दिखीं। यह मुद्दा गरमागरम बहस का विषय बन गया है। कई यूज़र्स ने लिखा, "शादी आनंद लेने की चीज़ नहीं है। यह एक ज़िम्मेदारी है।"
एक अन्य ने पूछा, "अगर कोई आदमी पसंद नहीं करता तो औरत को क्या करना चाहिए?" कुछ ने यहाँ तक कहा, "यह कहने के लिए शमीम को जेल होनी चाहिए।"
अगर पति 40 साल से ऊपर का हो जाए और...
एक यूजर ने व्यंग्यात्मक पूछा, "अगर पति 40 साल से ऊपर का हो जाए और दीनी कामों में लग जाए तो क्या पत्नी दूसरी शादी कर सकती है?" एक अन्य यूजर ने शादी को "पवित्र बंधन" बताते हुए ऐसी "सामान्य बातों" के लिए इसके इस्तेमाल पर प्रश्न उठाया। यह बयान सामाजिक मानदंडों पर एक व्यापक बहस को हवा दे चुका है।
कौन हैं शमीम खान?
30 वर्षीय शमीम खान एक पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने 2019 में फिल्म "गुम" से फिल्मों में शुरुआत की। शमीम "गोहर-ए-नायाब", "हिना की खुश्बू", "धड़कन", "भरोसा प्यार तेरा" और "खुदा और मोहब्बत 3" जैसे कई टीवी शोज में नज़र आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications