'बॉलीवुड का पाकिस्तान के साथ रोमांस चल रहा है', पहलगाम हमले के बीच क्यों इस फिल्म की रिलीज पर लटकी तलवार?
Pahalgam Terrorist Attack Abir Gulaal Boycott: 22 अप्रैल 2025 मंगलवार के दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में दुखद घटना घटी। जिसमें आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया और अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है और हर कोई पाकिस्तानियों का विरोध कर रहे हैं।
इसके निशाने में अब पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल भी आ गई है। लोग इस फिल्म को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में हम आपको समझाते हैं।

फवाद खान और वाणी की फिल्म अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का विरोध टीजर आने के बाद से शुरू हो गया था। पहलमगाम हमले के बाद फिल्म को लेकर विरोध काफी बढ़ गया है। साथ फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही सोशळ मीडिया पर भी लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। तुषार नाम के यूजर ने लिखा, बॉलीवुड का पाकिस्तान के साथ रोमांस जारी है, वहीं एक हिंदू जोड़े की कहानी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने खत्म कर दी। अविनाश के यूजर ने लिखा, क्या आप अभी भी भारतीय सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकारों के पक्ष में हैं? क्या हम अब भी भारत में अबीर गुलाल जैसी फ़िल्में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ बनाने की अनुमति देंगे?
22 जनवरी को वाणी कपूर ने एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने अपनी फिल्म फिल्म के नए का टीजर शेयर किया था। जिसपर यूजर ने लिखा, अबीर गुलाल को भारत के किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा
बता दें, 2 अप्रैल को फिल्म का विरोध महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने किया था। उनकी तरफ से फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज न करने की धमकी भी दी थी। MNS के प्रवक्ता अमेय खोपकर ने आधिकारिक X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर लिखा था, इतनी बार कहने के बावजूद कि पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्में भारत में रिलीज नहीं होंगी, कुछ घटिया आम अभी भी निकाले जा रहे हैं। फिर उन्हें कूड़े में फेंकने का काम मान सैनिक के लोगों को करना होगा और हम करेंगे, करते रहेंगे... इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म 'अबीर गुलाल' भारत में रिलीज नहीं होगी। जो लोग पाकिस्तानी कलाकारों को निशाने पर लेना चाहते हैं, वे खुश रहें, लेकिन याद रखें कि मुकाबला हमसे है।
पुलवामा अटैक के बाद से भारत में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। इसके बाद से भारत में पाकिस्तान के आर्टिस्ट के साथ लोग काम नहीं करते थे। फवाद ने पहली बार 2014 में भारतीय फिल्म में काम किया था। जिसका नाम खूबसूरत था। वहीं, आखिरी बार वो 2016 में आई फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में नजर आए थे। इसके 8 साल बाद वो बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। पहलगाम घटना के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट में तलवार लटक रही है। अब देखना है ये सेंसर बोर्ड क्या निर्णय लेता है।












Click it and Unblock the Notifications