आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं पैडमैन की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा, एक्टर्स को भुगतान तक के पैसे नहीं!

प्रेरणा अरोड़ा जिनका नाम एक सफल प्रोड्यूसर में गिना जाता है। चलिए जानते हैं कि, कैसे उन पर इस तरह का आर्थिक संकट आया?

मुंबई, 20 जुलाई: करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी के आरोप में फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा लगभग 8 महीने जेल में बीता चुकी हैं। लेकिन एक बार फिर उन पर मुसीबत की बाढ़ आ गई है। बता दें कि, ईडी ने प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। बता दें कि स्तम, टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैड मैन जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे ये मशहूर प्रोड्यूसर पर कर्जों में डूब गईं।

प्रेरणा ने नहीं लौटाए वेन्डर्स के पैसे

प्रेरणा ने नहीं लौटाए वेन्डर्स के पैसे

प्रेरणा अरोड़ा का नाम एक सफल प्रोड्यूसर में शामिल था। उन्होंने रुस्तम, टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैड मैन और परी जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। प्रेरण अपने करियर के शुरूआती दौर में अच्छी फिल्में बनाकर काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। लेकिन, एक समय ऐसा भी आया जब उनके अच्छे खासे करियर में ब्रेक लग गया। प्रेरणा पर आरोप है कि, उन्होंने कईं वेन्डर्स से पैसे लेने के बाद उन्हें वापस नहीं लौटाए।

8 महीने जेल में रहीं प्रेरणा

8 महीने जेल में रहीं प्रेरणा

आपको बता दें कि, निर्माता वाशु भगनानी ने प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें कहा गया था कि, प्रेरणा ने उन्हें 30 करोड़ वापस करने थे जो कि उन्होंने नहीं किए। वाशु भगनानी के मुताबिक, पैडमैन और केदारनाथ फिल्म के अधिकारों पर साइन किए थे। उन्होंने शिकायत की कि प्रेरणा ने कईं अन्य निर्माताओं के साथ ऐसे कईं वादे किए हैं और इसके कारण दिसंबर 2018 में प्रेरणा की गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, उनको दिसंबर 2019 में रिहा कर दिया गया था।

कई फाइनेंसर्स से प्रेरणा ने लिए थे पैसे

कई फाइनेंसर्स से प्रेरणा ने लिए थे पैसे

चार्टशीट से खुलासा हुआ था कि प्रेरणा ने कई फाइनेंसर्स से पैसे लिए थे। इतना ही नहीं उन पैसों से प्रेरणा ने सुनील शेट्टी की रियल एस्टेट कंपनी के जरिए 8 करोड़ का बंगला खरीदा था। इसके अलावा प्रेरणा ने अलग-अलग ब्रांड के महंगे जूते, कपड़े और पर्स खरीदने में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। वह यही नहीं रुकीं, उन्होंने कई स्टोर्स से तो 29.40 लाख रुपए उधार लिया है। जिसका चुकता वह आजतक नहीं कर पाई।

फिल्म में किया पैसों का गलत इस्तेमाल

फिल्म में किया पैसों का गलत इस्तेमाल

जेल से रिहा होने के बाद प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्मों में एक बार फिर वापसी करने का फैसला किया। इस लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म रोजी: द केसर चैप्टर की घोषणा की थी। जिसमें मुख्य भूमिका में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और श्र्वेता तिवारी की बेटी पलक नजर आने वाले थे। फिल्म का बजट पहले 3 करोड़ था और फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल 18 से 20 दिनों का था। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म को लेकर खुलासा हुआ था कि, कैसे उसमें धन का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद इस विवेक ने इस प्रोजेक्ट से बाहर होने का फैसला किया।

आर्थिक गड़बड़ी के कारण बीच में फंसी फिल्म

आर्थिक गड़बड़ी के कारण बीच में फंसी फिल्म

इस फिल्म की शूटिंग साल 2021 जनवरी में ही खत्म होने वाली थी लेकिन प्रेरणा अरोड़ा को हुई आर्थिक तंगी के कारण इसकी शूटिंग अगस्त 2021 में जाकर पूरी हो पाई। बता दें कि, आर्थिक गड़बड़ी के कारण फिल्म बीच में ही फंस गई। कई विक्रेताओं को भुगतान नहीं किया गया और अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।

रहने को मोहताज प्रेरणा अरोड़ा

रहने को मोहताज प्रेरणा अरोड़ा

सूत्र ने आगे खुलासा किया कि प्रेरणा ने अपनी फिल्म के लिए फाइनेंसरों से सलाह ली थी कि वह खरीदारी और खंडाला में एक बंगले पर कैसे खर्च करें। वह जुहू में एक अपार्टमेंट में रहती थी, लेकिन बकाया भुगतान न करने के कारण उन्होंने वह अपार्टमेंट खो दिया। वह अब फाइव स्टार होटलों में रहती है। यहां भी, वह समय पर भुगतान करने में विफल रहती है और इसलिए उसे बार-बार होटल बदलना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+