P Jayachandran का 80 की उम्र में निधन, सिंगर ने गाए थे 16000 से ज्यादा गाने

P Jayachandran: देश-विदेश में अपनी गायिकी के लिए मशहूर भारतीय सिंगर पी जयचंद्रन का गत 9 जनवरी 2025 को निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को निधन हो गया। छह दशकों से अधिक के करियर में पी जयचंद्रन ने 16000 से ज्यादा गाने गाए थे।

सिंगर पी जयचंद्रन का 80 की उम्र में निधन
पी जयचंद्रन अपनी मधुर आवाज के लिए दुनियाभर में मशहूर थे। दिवंगत सिंगर ने त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पी जयचंद्रन की मौत की खबर के सामेन आने के बाद से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है।

P Jayachandran

'भाव गायकन' के नाम से मशहूर थे पी जयचंद्रन

सोशल मीडिया पर सिंगर जयचंद्रन के फैंस पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 'भाव गायकन' के नाम से मशहूर पी जयचंद्रन भारतीय संगीत प्रेमियों के लिए एक उल्लेखनीय विरासत छोड़ गए हैं। अपनी भावपूर्ण और दर्द भरी आवाज के लिए फेमस जयचंद्रन ने मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों के कई गानों को अपनी मधुर आवाज दी है।

फिल्मी सॉन्ग के अलावा कई भक्ति संगीत भी गाए थे

जयचंद्रन ने अपनी गायिकी से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी। उन्होंने फिल्मों के अलावा कई भक्ति संगीत भी गाए थे, जिसने उन्हें भारतीय पार्श्व इतिहास में सबसे लोकप्रिय बना दिया है। जयचंद्रन अपने पीछे परिवार में पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी और बेटा दीनानाथन को छोड़ गए हैं।

पी जयचंद्रन को मिले थे ये खास पुरस्कार

पी जयचंद्रन को कई पुरस्कार से नवाजा जा चुका था, जिनमें सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 5 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, 4 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, केरल सरकार से जेसी डैनियल पुरस्कार और तमिलनाडु सरकार से कलैइमामणि पुरस्कार शामिल है। वहीं फिल्म 'श्री नारायण गुरु' में 'शिव शंकर शरण सर्व विभो' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

'कुंजली मरक्कर' से किया था डेब्यू

पी जयचंद्रन ने साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म 'कुंजली मरक्कर' के गाने 'ओरु मुल्लाप्पुमलमय' से बतौर प्लेबैक सिंगर अपने म्युजिक करियर की शुरुआत की थी। इस गाने को पी भास्करन ने लिखा था और चिदंबरनाथ ने इसे कंपोज किया था। ये गाना काफी फेमस हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+