Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Oscars 2026: 98वें अकैडमी अवॉर्ड्स में छाईं प्रियंका चोपड़ा, दिखा सितारों का ऐसा जलवा, एमी मैडिगन ने मारी बाजी

Oscars 2026: दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात यानी 98वां अकैडमी अवॉर्ड्स अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित Dolby Theatre में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। ग्लैमर से भरपूर इस भव्य समारोह में रेड कार्पेट पर दुनिया भर के सितारों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

98वें अकैडमी अवॉर्ड्स की हुई शुरुआत
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवॉर्ड नाइट की शुरुआत हो चुकी है और विजेताओं के नाम भी सामने आने लगे हैं। इस साल का समारोह खास इसलिए भी है क्योंकि दुनियाभर की नजरें इस प्रतिष्ठित मंच पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि ऑस्कर 2026 में अब तक किन सितारों और फिल्मों ने बाजी मारी है।

Oscars 2026

रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा बनीं खास आकर्षण

-इस साल भारतीय दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण प्रियंका चोपड़ा रही हैं। वह इस बार समारोह में प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुई हैं। अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर पैपराजी को जमकर पोज दिए।

Oscars 2026 LIVE Update: एमी मैडिगन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड, 'वन बैटल आफ्टर अनादर' ने रचा इतिहास
Oscars 2026 LIVE Update: एमी मैडिगन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड, 'वन बैटल आफ्टर अनादर' ने रचा इतिहास

-प्रियंका चोपड़ा के अलावा कई बड़े हॉलीवुड सितारे अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड देने के लिए समारोह में नजर आ रहे हैम। इनमें Robert Downey Jr., Anne Hathaway, Gwyneth Paltrow, Paul Mescal और Will Arnett जैसे नाम शामिल हैं।

एमी मैडिगन ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर

समारोह की पहली बड़ी जीत एक्ट्रेस एमी मैडिगन (Amy Madigan) के नाम रही। उन्होंने निर्देशक Zach Cregger की रहस्यमयी हॉरर फिल्म Weapons में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। पिछले साल इसी कैटेगरी में जीत दर्ज करने वाली Zoe Saldaña ने इस बार विजेता की घोषणा की।

'द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स' बनी बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म

-बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड डायरेक्टर Chris Lavis और Maciek Szczerbowski की फिल्म 'The Girl Who Cried Pearls' ने जीता।

-बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म की कैटेगरी में निर्देशक Maggie Kang और Chris Appelhans की फिल्म 'K-Pop Demon Hunters' विजेता बनी। अवॉर्ड स्वीकार करते हुए मैगी कांग ने इस सम्मान को कोरिया और दुनियाभर के कोरियाई समुदाय को समर्पित किया।

भारत के लिए उम्मीदें कम लेकिन दो नॉमिनेशन चर्चा में

-अगर भारत की बात करें तो इस साल ऑस्कर में भारतीय फिल्मों से बड़ी उम्मीदें नहीं दिखीं। निर्देशक Neeraj Ghaywan की फिल्म 'Homebound' (2025) बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की अंतिम पांच फिल्मों में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई थी।

-हालांकि भारतीय-अमेरिकी प्रोड्यूसर Geeta Gandbhir को दो कैटेगरी-बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म The Perfect Neighbor और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म The Devil Is Busy, में नॉमिनेशन मिला है

कौन कर रहा है Oscars 2026 को होस्ट?

इस साल के ऑस्कर समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट Conan O'Brien कर रहे हैं। खास बात ये है कि वह लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित शो को होस्ट कर रहे हैं।

भारत में कहां देखें ऑस्कर 2026 का लाइव प्रसारण?

-भारतीय दर्शक ऑस्कर 2026 का लाइव प्रसारण दो प्लेटफॉर्म्स पर आज यानी 16 मार्च 2026 को देख सकते हैं। JioHotstar पर सुबह 4:30 बजे से लाइव स्ट्रीमिंग और Star Movies पर सुबह 4:30 बजे लाइव टेलीकास्ट।

-अगर आप लाइव शो नहीं देख पा रहे हैं तो जियोहॉटस्टार पर इसे बाद में भी देखा जा सकता है। वहीं स्टार मूवीज पर 16 मार्च 2026 रात 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी प्रसारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः Oscars 2026 Winners List: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किस फिल्म और कलाकार ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ेंः Oscars 2026 Winners List: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किस फिल्म और कलाकार ने मारी बाजी, देखें पूरी लिस्ट
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+