Oscars 2026: जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को मिली ऑस्कर में एंट्री, करण जौहर ने लिख दी ऐसी बात
Oscars 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, एक्टर ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म होमबाउंड ने देश का मान बढ़ा दिया है। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है।
ऑस्कर 2026 की रेस में पहुंची 'होमबाउंड'
इस बड़ी उपलब्धि की जानकारी सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर इस खुशी को फैंस और टीम के साथ सेलिब्रेट किया है।

12 विशेषज्ञों की कमेटी ने किया चुनाव
-आपको बता दें कि फिल्म प्रोड्यूसर एन चंद्रा ने कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि भारत की ओर से ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्म के चयन के लिए कुल 24 भाषाओं की फिल्में रेस में थीं।
-एन चंद्रा ने कहा- ये फैसला आसान नहीं था क्योंकि सभी फिल्में बेहद उम्दा थीं, लेकिन 12 सदस्यों की टीम, जिसमें प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, लेखक, एडिटर और जर्नलिस्ट शामिल थे, ने 'होमबाउंड' मूवी को चुना।
करण जौहर का इमोशनल रिएक्शन
-धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा है- ये पल मेरी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक है। गर्व महसूस हो रहा है कि हमारी फिल्म भारत को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में रिप्रेजेंट करेगी।
-करण जौह ने आगे लिखा है- पूरी टीम को इस कामयाबी के लिए बहुत-बहुत बधाई। उनका ये पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।
दोस्ती और सपनों की कहानी
-फिल्म होमबाउंड की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका सपना पुलिस अधिकारी बनना है। उनका मानना है कि इस नौकरी के जरिए उन्हें वह सम्मान मिलेगा जिसकी उन्हें तलाश है।
-हालांकि इस सफर में आने वाली चुनौतियां और संघर्ष उनकी दोस्ती की परीक्षा लेते हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications