Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी

Oscars 2026 Best Actor: हॉलीवुड में हर साल कई सितारे आते हैं लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपने टैलेंट और मेहनत से इतिहास रच देते हैं। ऐसे ही कलाकारों में अब नाम जुड़ गया है माइकल बी जॉर्डन (Michael B. Jordan) का।

माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
98वें अकादमी अवॉर्ड्स 2026 में माइकल बी जॉर्डन ने फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर जीतकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हालांकि ये सफलता उन्हें रातों-रात नहीं मिली। इसके पीछे सालों की मेहनत, संघर्ष और शानदार अभिनय का सफर छिपा है।

Oscars 2026

बचपन से ही एक्टिंग में थी दिलचस्पी

माइकल बी. जॉर्डन का जन्म 9 फरवरी 1987 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था लेकिन उनका बचपन न्यू जर्सी में बीता। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही मॉडलिंग और टीवी विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्हें टेलीविजन सीरियल्स में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे और यहीं से उनके अभिनय करियर की शुरुआत हुई।

Oscars 2026: 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस
Oscars 2026: 'इन मेमोरियम' सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस

टीवी से मिली असली पहचान

-माइकल बी. जॉर्डन को शुरुआती पहचान मशहूर टीवी सीरीज 'द वायर' (The Wire) से मिली। इस शो में निभाए गए उनके किरदार को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने काफी सराहा था। इसके बाद उन्होंने Friday Night Lights और Parenthood जैसे शोज में काम किया था, जिससे हॉलीवुड में उनकी पहचान मजबूत होने लगी।

-टीवी के बाद माइकल बी. जॉर्डन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म Fruitvale Station उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई थी।

-इस फिल्म में माइकल की एक्टिंग को खूब सराहना मिली थी और उन्हें कई अवॉर्ड नॉमिनेशन भी मिले थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।

इन फिल्मों ने बनाया हॉलीवुड का सुपरस्टार

माइकल बी. जॉर्डन को असली स्टारडम कुछ बड़ी फिल्मों से मिला जिनमें 'क्रीड', 'ब्लैक पैंथर', 'क्रीड 3' शामिल हैं। इन फिल्मों ने उन्हें हॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और पॉपुलर एक्टर्स में शामिल कर दिया।

Sinners से जीता पहला ऑस्कर

-साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) ने माइकल बी. जॉर्डन के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस फिल्म में उन्होंने जुड़वां भाइयों का डबल रोल निभाया है, जो कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बनाता है। उनकी इस शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर दिया गया है।

-आपको बता दें कि ये माइकल बी. जॉर्डन के करियर का पहला अकादमी अवॉर्ड है, जिसने उन्हें हॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं की सूची में और मजबूत जगह दिला दी है।

संघर्ष मेहनत और सफलता की मिसाल

माइकल बी. जॉर्डन का सफर ये साबित करता है कि अगर प्रतिभा और मेहनत साथ हो तो कोई भी कलाकार बड़े मुकाम तक पहुंच सकता है। टीवी के छोटे किरदारों से शुरुआत करने वाला ये अभिनेता आज ऑस्कर विजेता स्टार बन चुका है और दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा भी।

इसे भी पढ़ेंः Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा
इसे भी पढ़ेंः Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+