Oscar 2024: भारत से 22 फिल्मों की हुई एंट्री, नॉमिनेशन की दौड़ में 'द केरल स्टोरी' और 'गदर 2' भी शामिल

Oscar 2024: साल 2023 भारतीय सिनेमा के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल भारतीय सिनेमा ने 2 अकादमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के फेमस 'नाटू नाटू' गाने और गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। अब एक बार फिर से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ऑस्कर में अपना परचम लहराने के लिए तैयार नजर आ रही है। खबर है कि ऑस्कर 2024 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

लिस्ट में 22 फिल्मों को किय गया है शामिल
आपको बता दें कि ऑस्कर 2024 के लिए 22 से ज्यादा फिल्मों की एंट्रीज आई हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे', सुदीप्तो से की फिल्म 'द केरल स्टोरी' तेलुगू मूवी 'दसारा', सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2', कपिल शर्मा की मूवी 'ज्विगाटो' और रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी शामिल है।

oscar 2024

10 मार्च 2024 को आयोजित होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्कर कमेटी ने चेन्नई में स्क्रीनिंग के जरिए फिल्मों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इसकी अंतिम घोषणा अगले हफ्ते तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार पूरे भारत से 22 से ज्यादा एंट्रीज हुई हैं और इसका अंतिम फैसला फिल्ममेकर गिरीश कसारवल्ली की अध्यक्षता वाली 17 सदस्यीय जूरी टीम करेगी कि किस भारतीय फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजा जाना चाहिए। आपको बता दें कि 96वां ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन आगामी 10 मार्च 2024 को होगा। ऑस्कर कमेटी के मेंबर्स चेन्नई पहुंच चुके हैं और इस फिल्मों को चुनने का प्रोसेस जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+