Oscar 2023: शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने रचा इतिहास, भारत ने लहराया अपना परचम
The Elephant Whisperers: भारतीय शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के नाम की घोषणा बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के तौर पर हुई। इसके चलते भारत की झोली में पहला ऑस्कर अवॉर्ड शामिल हो गया।

Recommended Video
The Elephant Whisperers: इस बार ऑस्कर 2023 भारतीयों के लिए काफी अच्छी साबित हो रही है। भारत की शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। इसके अलावा साउथ की मशहूर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान 'ऑस्कर 2023' अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'
95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी पर आज सुबह से ही सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। एक के बाद एक विनर्स के नाम सबके सामने आ रहे हैं। ऐसे में उस समय हर भारतीय खुशी से झूम उठा जब भारतीय शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के नाम की घोषणा बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के तौर पर हुई। इसके चलते भारत की झोली में पहला ऑस्कर अवॉर्ड शामिल हो गया। आपको बता दें कि इस डॉक्युमेंट्री की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस हैं।
मनुष्य और जानवर के बीच का अनोखा प्यार
जानकारी के अनुसार 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' गत 8 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। 39 मिनट की ये इंडियन अमेरिकन शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट के बीच की बॉन्डिंग को दर्शाती है। इस फिल्म की कहानी आपको इमोशनल कर देगी। आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस डॉक्युमेंट्री ड्रामा को देखकर इसकी जमकर तारीफ की थी। इस शॉर्ट फिल्म की अद्भुत कहानी आपके दिल को छू लेगी।
-
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications