अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में ओरी ने वसूली मोटी फीस! चंद सेकंड में हुई तगड़ी कमाई, किया खुलासा

Orry Income Source: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं। उन्हें बॉलीवुड स्टार्स का बेस्टफ्रेंड माना जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर ओरी बड़े-बड़े स्टार्स के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में ओरी को जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में देखा गया। इस फंक्शन में उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी। ओरी ने ईशा अंबानी के साथ भी खूब डांस किया। इसके अलावा हॉलीवुड की मशहूर पॉप स्टार रिहाना के साथ भी वह जमकर मस्ती करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Orry

ओरी को अक्सर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स और स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। कहा जाता है कि ओरी का बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ अच्छा बॉन्ड है। इस वजह से फैंस जानना चाहते हैं कि बिना फिल्म किए भी वह कैसे कमाई करते हैं और उनकी कमाई का जरिया क्या है। अब खुद ओरी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर दिया है।

ओरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह महज कुछ घंटों में ही लाखों की कमाई कर लेते हैं। बड़े-बड़े लोग उन्हें पार्टी में बुलाते हैं। जिसके लिए उन्हें 15-30 लाख रुपये दिए जाते हैं। यानी की केवल एक पार्टी से ही वह लाखों नोट छाप लेते हैं।

ओरी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि, "मुझे शादियों में बतौर गेस्ट नहीं बल्कि एक दोस्त के रूप में शामिल होने के लिए कहा जाता है। लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और वे मुझे ₹15 लाख से ₹30 लाख के बीच भुगतान करते हैं। वह लोग खुद चाहते हैं कि मैं कार्यक्रम में आऊं और उनके साथ इसमें हिस्सा लूं। फिलहाल, मेरा ध्यान खुशी का संदेश फैलाने पर है।"

बता दें कि, इससे पहले ओरी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था सेलेब्स के साथ पोज देने के लिए उन्हें 15-20 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं इन तस्वीरों के जरिए वह लगभग 20-30 लाख रुपये कमा लेते हैं। ओरी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह आए दिन जाह्नवी कपूर, सुहाना खान और नीसा देवगन के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+