9-5 वाली नौकरी वालों का ओरी ने उड़ाया मजाक, तो यूजर्स ने नए लुक का उड़ाया मजाक, मुर्गे से की तुलना
Orry Trolled For Viral Post: ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलेब्स के साथ उनकी अक्सर फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार ओरी ने जो पोस्ट किया उसकी वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल, ओरी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन इसी के साथ फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, ओरी ने अपने पोस्ट में 9 से 5 नौकरी करने वालों का मजाक उड़ाया है।

ओरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'मैं रोज शाम अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ जागता हूं। और मुझे इसमें कोई भी परेशानी वाली बात नहीं लगती। हां, शायद आप अभी-भी 9-5 की रफ्तार से काम कर रहे हैं। और मैं सोचता हूं कि इस वक्त काम करना कितना बुरा होता होगा।'
ओरी के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस उनकी नई हेयरस्टाइल का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं 9 से 5 नौकरी करने वालों का पारा हाई हो गया और उन्होंने कमेंट कर ओरी को जमकर खरी खोटी सुनाई। ओरी के पोस्ट पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आपने 9 से 5 नौकरी करने वालों की बेइज्जती की है। जिन नर्सों ने आपके जन्म के समय मदद की, वह भी इसी वक्त नौकरी करती हैं।' एक ने लिखा, "स्टाइलिस्ट का नाम? बचने के लिए?" एक अन्य ने कमेंट किया, "मुर्गे ने ओरी को काट दिया।"
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी पीछे नहीं हटीं। उन्होंने ओरी की पोस्ट पर कमेंट किया, "यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा।" हालांकि कुछ लोगों ने ओरी की हेयरस्टाइल को काफी बेकार बताया। बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह से ओरी को ट्रोल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications