बोलीं रत्ना पाठक- 'मेरा और नसीरुद्दीन का रिश्ता संभोग से संन्यास तक का', क्यों?
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। मशहूर टीवी-बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह बहुत जल्द फिल्म 'हम दो हमारे दो' में परेश रावल, राजकुमार राव और कृति सेनन के साथ पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में वो गोद लेने वाली मां के किरदार में हैं। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रत्ना ने इस फिल्म और अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपने और अपने पति नसीरुद्दीन शाह के रिलेशनशिप के बारे में भी खुलकर बात की।
Recommended Video

'हमारे रिश्ते की शुरुआत एक दोस्ती से हुई थी'
आज नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के रिलेशन को 39 बरस हो गए हैं। रत्ना ने कहा कि यकीन ही नहीं होता कि इतना वक्त गुजर गया, आज भी हमारे बीच की बातें खत्म नहीं होती हैं। हमारे रिश्ते की शुरुआत एक दोस्ती से हुई थी और मुझे ये कहते हुए खुशी है कि वो दोस्ती हमारे बीच आज भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते के लिए ये बहुत जरूरी होता है कि हम एक-दूसरे वैसे ही स्वीकारें जैसे कि हम हैं। हमने वही किया, हमारी खूबसूरत बॉन्डिंग का ये ही राज है।

'मेरा और नसीरुद्दीन का रिश्ता संभोग से संन्यास तक का'
रत्ना ने बताया कि हमारी पहली मुलाकात एक प्ले के दौरान हुई थी, उस प्ले का नाम था 'संभोग से संन्यास तक', उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि 'हमारा रिश्ता भी 'संभोग से संन्यास तक' वाला ही है,बस अब हमें संन्यास लेना बाकी रह गया है।

नसीरुद्दीन शाह को काफी मेहनती बताया
रत्ना ने नसीरुद्दीन शाह को काफी मेहनती बताया, उन्होंने कहा कि उनकी इसी बात ने उन्हें वहां पहुंचाया है, जहां वो आज हैं, उनकी लगन और मेहनत मुझे आज भी काफी प्रभावित करती है लेकिन मैं उनकी तुलना में काफी लेजी हूं।
रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह की दूसरी पत्नी
आपको बता दें कि रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह की दूसरी पत्नी हैं। नसीरुद्दीन शाह की पहली पत्नी अभिनेत्री मनारा सीकरी उर्फ परवीन मुराद से हुई थी। वो उम्र में नसीरुद्दीन से 20 साल बड़ी थीं। दोनों को शादी से एक बेटी हीबा शाह भी है। लेकिन दोनों की शादी की उम्र लंबी नही रही और दोनों में तलाक हो गया।

बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक
मनारा के बाद नसीरुद्दीन की लाइफ में रत्ना पाठक शाह की एंट्री हुई। दोनों एक-दूसरे के पसंद करने लगे और कुछ वक्त तक दोनों लिवइन पार्टनर भी रहे लेकिन बाद में दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक कहे जाते हैं। रत्ना से शादी करने के कुछ वक्त बाद ही नसीरुद्दीन की पहली पत्नी चल बसीं, जिसके बाद उनकी बेटी हीबा नसीरुद्दीन के साथ ही रहने लगीं। नसीरुद्दीन और रत्ना को शादी से दो बेटे हैं।
फिल्म 'हम दो हमारे दो'
आपको बता दें कि फिल्म 'हम दो हमारे दो' के डायरेक्टर अभिषेक जैन हैं। फिल्म में रत्ना मशहूर एक्टर परेश रावल की पत्नी बनी हैं। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी वाली फैमिली फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications