ईद के मुबारक मौके पर अमिताभ बच्चन समेत इन सेलिब्रेटीज ने फैंस को दी खास बधाई, देखें किसने क्या लिखा
नई दिल्ली, 03 मई: सोमवार की रात आसमान में अर्धचंद्राकार दिखने के बाद देश भर में बड़े उत्साह के साथ ईद अल-फितर यानी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद को और खास बनाने के लिए, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन समेत अन्य सेलिब्रेटीज ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दी है।

इस साल ईद एक दिन पहले यानी 2 मई को सऊदी अरब में मनाई गई। इस दिन को मनाने के लिए लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। ईद को और खास बनाने के लिए सेलेब्स ने भारतवासियों को बड़े ही खास अंदाज में विश किया है।अमिताभ बच्चन ने एक ईद का पोस्टर शेयर कर बधाई दी।
T 4269 - Eid Mubarak !! pic.twitter.com/0YV8CRO69Z
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 2, 2022
अजय देवगन ने वीडियो शेयर किया है, उसके साथ अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा है, "#ईद मुबारक सभी को! यह ईद आपके लिए शांति, प्रेम, खुशी और समृद्धि लाए।"
#EidMubarak to everyone!
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 2, 2022
May this Eid bring you peace, love, happiness & prosperity ❤️ pic.twitter.com/GlcquvdqWq
संजय दत्त ने ट्विटर पर अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "ईद और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को शांति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।"
Wishing you and your family peace, happiness and good health on the auspicious occasion of Eid and Akshaya Tritiya✨ pic.twitter.com/KDRHdmqNLY
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) May 3, 2022
शिल्पा शेट्टी ने लिखा आपको और आपके पूरे परिवार को मेरी तरह से ईद मुबारक
आज का जश्न मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार!🎉♥️












Click it and Unblock the Notifications