बीच सड़क पर लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किया कुछ ऐसा, देखते ही भड़क गए नागा शौर्य, गाड़ी से उतरे और फिर...
Naga Shaurya: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में में देखा जा सकता है कि एक्टर नागा शौर्य काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह सड़के बीच में खड़े एक लड़के को कुछ समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Naga Shaurya: आज के समय में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ साथ साउथ के कलाकारों को भी देशभर के लोग काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड के कई बड़ी फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस पर धमाड़ हुई है वहीं साउथ की कई मूवीज दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ती नजर आई हैं। 'आरआरआर', 'पुष्पा', 'केजीएफ', 'कांतारा' जैसी साउथ की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और हिंदी बेल्ट के लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं लोग भी साउथ के एक्टर्स को काफी प्यार करने लगे हैं। आऐसे में साउथ सिनेमा के कई एक्टर्स की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस वक्त तेलुगू फिल्मों के एक्टर नागा शौर्य की जमकर तारीफ की जा रही है। लेकिन उनकी ये तारीफ किसी फिल्म के लिए नहीं है बल्कि सोशल मीडिया पर नागा शौर्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रियल लाइफ में एक बॉयफ्रेंड को अपनी गर्लफ्रेंड से बुरा बर्ताव करने के लिए माफी मांगने के लिए कहते दिख रहे हैं।

नागा शौर्य ने बीच सड़क लड़के को दबोचा
आपको बता दें कि नागा शौर्य का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राह चलते किसी व्यक्ति ने शूट किया है और ऐसे में सड़क के बीच पर हो रहा है ये पूरा ड्रामा कैमरे पर कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में में देखा जा सकता है कि एक्टर नागा शौर्य काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह सड़के बीच में खड़े एक लड़के को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं।
नागा शौर्य का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो में एक कपल जर आ रहा है। उस लड़के ने अपने साथ खड़ी लड़की को थप्पड़ मारा, जिसे वहां से गुजरते हुए नागा शौर्य ने देख लिया था। सड़क पर ऐसा सीन देखते ही वह आग बबूला हो उठे थे। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर उस लड़के को दबोच लिया।

नागा ने लड़के से कहा- लड़की से माफी मांगो
वीडियो में देखा जा सकता है कि नागा शौर्या ने सड़क पर खड़े उस लड़के का हाथ पकड़ लिया और उसे लड़की से तुरंत माफी मांगने के लिए कहा। सड़क पर नागा शौर्य को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोगों की मानें तो नागा शौर्य खुद को स्टार समझते हुए इस ड्रामे में नहीं भी घुस सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। महिला के बचाव में वह जिस तरह से बीच सड़क पर खड़े हो गए उसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
तुमने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ क्यों मारा?
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नागा शौर्य बार-बार उस लड़के से कह रहे हैं- लड़की से माफी मांगो। इस पर वह लड़का कहता है- वो मेरी गर्लफ्रेंड है। शौर्य इसके बावजूद लगातार उसे माफी मांगने को कहते हैं। इसके बाद नागा शौर्य उस लड़के से कहते हैं- तुमने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ क्यों मारा? वह गर्लफ्रेंड है तो ये मतलब नहीं कि आप बीच सड़क पर खड़े होकर उसे थप्पड़ मार दो। सरेआम उसका अपनाम करो।
नागा शौर्य ने लड़को को सुनाई खरी खोटी
नागा शौर्य को इस तरह से एक लड़की के लिए लड़ते देखकर भीड़ में कई और लोग उनके साथ खड़े हो गए और लड़को लताड़ने लगे। नागा शौर्य ने भी उस लड़के को खूब खरी खोटी सुनाई। लोग ट्विटर पर नागा शौर्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नागा शौर्य सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। लोगों की मानें तो रियल लाइफ में अपने हीरो को इस तरह से देखकर काफी खुशी होती है।












Click it and Unblock the Notifications