O Romeo BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'ओ रोमियो', शाहिद की ये फिल्म भी होगी फ्लॉप?
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'ओ रोमियो' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। Shahid Kapoor और Triptii Dimri की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन रिलीज के चौथे दिन कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक Vishal Bhardwaj की इस फिल्म ने सोमवार को मात्र 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही चार दिनों का कुल कलेक्शन 34.90 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। वीकेंड पर मिले दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स के बाद उम्मीद थी कि फिल्म स्थिर रफ्तार बनाए रखेगी। लेकिन कामकाजी दिनों की शुरुआत ने इसकी परीक्षा ले ली है। हालांकि इस फिल्म की कमाई रविवार के दिन भी गिरी थी। उस दिन भारत पाकिस्तान का मैच था। एक्सपर्ट्स का कहना था कि इस वजह से इसकी कमाई में गिरावट आई है।
13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई 'ओ रोमियो' को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं। पहले वीकेंड में दर्शकों की उपस्थिति ने निर्माताओं को राहत दी, मगर सोमवार के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। अब फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। यदि वीकडेज में यही गिरावट जारी रही, तो इसकी कुल कमाई उम्मीद से कम रह सकती है।
फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह Hussain Zaidi की चर्चित पुस्तक Mafia Queens of Mumbai से प्रेरित बताई जा रही है। क्राइम और रोमांस के मिश्रण को दर्शकों के सामने एक अलग अंदाज में पेश किया गया है। स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। शाहिद और त्रिप्ती के अलावा Avinash Tiwary, Nana Patekar, Tamannaah Bhatia, Disha Patani, Farida Jalal और Vikrant Massey सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
फिलहाल, फिल्म का भविष्य आने वाले दिनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। यदि दर्शकों की रुचि दोबारा बढ़ती है, तो यह गिरावट थम सकती है, अन्यथा बॉक्स ऑफिस पर इसकी यात्रा उम्मीद से पहले समाप्त हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications